बेगूसराय में दो बच्चों के बीच मामूली विवाद में जमकर मारपीट,छह लोग घायल, सदर अस्पताल में भर्ती

DNB Bharat Desk

 

 मामला नगर थाना क्षेत्र के पोखरिया मोहल्ले की है।

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय में दो बच्चों के बीच मामूली विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। मारपीट में दोनों पक्ष की ओर से 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गया है। जिसका इलाज बेगूसराय के सदर अस्पताल में चल रहा है। वही इलाज कराने आए दोनों पक्ष सदर अस्पताल में ही एक बार फिर आपस में भिड़ गए। जिसको लेकर सदर अस्पताल में काफी देर तक अफरा तफरी का माहौल बना रहा।

- Sponsored Ads-

बेगूसराय में दो बच्चों के बीच मामूली विवाद में जमकर मारपीट,छह लोग घायल, सदर अस्पताल में भर्ती 2यह पूरा मामला नगर थाना क्षेत्र के पोखरिया मोहल्ले की है। वही सभी घायल व्यक्ति की पहचान पोखरिया मोहल्ले के रहने वाले नवल किशोर पासवान सुधीर पासवान रामानुज पासवान अमेरिका देवी के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि खेलने के दौरान दो बच्चे के बीच मामूली विवाद हुआ।

बेगूसराय में दो बच्चों के बीच मामूली विवाद में जमकर मारपीट,छह लोग घायल, सदर अस्पताल में भर्ती 3इस मामूली विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। मारपीट इतना बढ़ गया कि दोनों तरफ से लाठी डांटे एवं लोहे की रोड से एक दूसरे को पीटना शुरू कर दिया।  पिटाई में दोनों पक्ष की ओर से छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गया। फिलहाल इस घटना के सूचना स्थानीय लोगों ने नगर थाना पुलिस को दी। मौके पर नगर थाने की पुलिस पहुंचकर पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

डीएनबी भारत डेस्क

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article