बेगूसराय में बेखौफ अपराधियों ने सरेआम गोली मारकर एक व्यक्ति की हत्या की

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय में अपराधियों का एक बार फिर तांडव देखने को मिला जहां अपराधियों ने एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी। इस हत्या के बाद इलाके में हड़कंप मच गया वहीं गांव में दहशत का माहौल उत्पन्न हो गया। मामला सिंघौल थाना क्षेत्र के इटवा की है। मृतक व्यक्ति की पहचान ईटवा गांव के रहने वाले नवल कुंवर का पुत्र रमेश कुंवर के रूप में की गई है।

- Sponsored Ads-

बताया जा रहा है कि रमेश कुंवर देर शाम अपने डेरा पर बैठे हुए था तभी अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। वही गोली की आवाज सुनकर जब परिजन दौड़े तो अपराधी हथियार लहराते हुए मौके से फरार हो गए। आनन-फानन में परिजनों ने उसे उस जगह से उठाकर इलाज के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल लाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

फिलहाल घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। वही इस हत्या के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। घटना की जानकारी परिजनों के द्वारा सिंघौल थाना पुलिस को दी। मौके पर सिंघौल थाने की पुलिस पहुंच कर पूरे मामले की तहकीकात में जुट गई है। बताया जा रहा है कि अपराधियों ने उमेश कुंवर को आपसी रंजिश में गोली मारकर हत्या की गई है। मिली जानकारी के अनुसार उमेश कुंवर चेन्नई में गार्ड के काम करते थे और कुछ दिन पहले ही बेगूसराय अपने गांव आए थे।।

बेगूसराय से सुमित कुमार (बबलू)

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article