नालंदा: मां लक्ष्मी की प्रतिमा का विसर्जन के दौरान हुई गोलीबारी और चाकूबाजी, एक युवक की हुई मौत एक जख्मी

DNB Bharat Desk

नालंदा: मां लक्ष्मी की प्रतिमा का विसर्जन के दौरान हुई गोलीबारी और चाकूबाजी,गोलीबारी में एक युवक की हुई मौत एक जख्मी

डीएनबी भारत डेस्क

- Sponsored Ads-

सोमवार की देर रात्रि में नगरनौसा थाना क्षेत्र के खिरूबीघा गांव में स्थापित मां लक्ष्मी की प्रतिमा का विसर्जन करने के दौरान हुई जमकर गोलीबारी और चाकूबाजी में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि एक व्यक्ति जख्मी हो गया। दरअसल देर रात प्रतिमा विसर्जन के लिए मंटू पासवान और अवधेश कुमार जा रहे थे।

इसी दौरान खीरू विगहा से आगे पूर्व से घात लगाए कुछ लोग गाड़ी रूकवाकर गोलीबारी और चाकूबाजी करना शुरू कर दिया। जिसमें एक व्यक्ति को चेहरे पर गोली लगी और घटनास्थल पर मौत हो गई। जबकि दूसरा जख्मी हो गया है। मृतक की पहचान हिलसा थाना क्षेत्र के कमता पंचायत के दहा विगहा गांव निवासी मंटू पासवान जबकि जख्मी की पहचान नगरनौसा थाना के खीरू विगहा गांव निवासी अवधेश कुमार के रूप में किया गया।

नालंदा: मां लक्ष्मी की प्रतिमा का विसर्जन के दौरान हुई गोलीबारी और चाकूबाजी, एक युवक की हुई मौत एक जख्मी 2घटना के बाद हिलसा थाना एवं नगरनौसा थाना दलबल के साथ में पहुंची और घटना की जांच पड़ताल में जुट गई है। नगरनौसा थाना का सीमा क्षेत्र होने के कारण नगरनौसा पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करने के बाद शव को परिजन को सौंप दिया है।

ऋषिकेश संवाददाता नालंदा

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article