बेगूसराय में अप्राकृतिक यौनाचार आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

DNB Bharat Desk

आम के एक टिकुले तोड़ने को लेकर आजाद कुमार नामक शख्स ने एक 6 वर्षीय बच्चे के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था।

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय के छौड़ाही थाने की पुलिस ने हैवानियत भरी घटना को अंजाम देने वाले सिरफिरे बहसी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। दरअसल बेगूसराय जिले के छौड़ाही थाना क्षेत्र से पिछले दिनों एक अप्राकृतिक यौनाचार की घटना सामने आई थी जिसमें महज आम के एक टिकुले तोड़ने को लेकर आजाद कुमार नामक शख्स ने एक 6 वर्षीय बच्चे के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था।

बेगूसराय में अप्राकृतिक यौनाचार आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार 2हालांकि पीड़ित के परिजनों ने स्थानीय पुलिस पर आरोप लगाया था कि पुलिस मामले की लीपापोती कर रही है लेकिन बेगूसराय के एसपी योगेंद्र कुमार के संज्ञान में जैसे ही यह मामला आया उनके द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए टीम का गठन किया गया और जांच पड़ताल की गई साथ ही साथ अब आरोपी आजाद कुमार को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।

- Sponsored Ads-

एसपी योगेंद्र कुमार ने बताया कि आईपीसी की धारा एवं पोक्सो एक्ट के तहत आरोपी पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस की इस कार्रवाई से अब पीड़ित परिवार भी खुश नजर आ रहे हैं।

बेगूसराय संवादाता सुमित कुमार बबलू की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article