दहिया गांव में जदयू राष्ट्रीय परिषद के सदस्य सहित तीन लोगों के घर में चोरी की भीषण घटना

DNB Bharat

बेगूसराय जिला के भगवानपुर थानाक्षेत्र में चोरी की लगातार हो रही घटना से ग्रामीणों दहशत का माहौल, तो प्रशासन पर से लोगों का उठ रहा विश्वास।

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय जिला के भगवानपुर थाना क्षेत्र के दहिया गांव में गुरुवार की देर रात अज्ञात चोरों द्वारा तीन घर में चोरी कर करीब 50 हजार नगद एवं एक लाख मूल्य के मोबाइल एवं सोने का अंगूठी चोरी कर लिए जाने का मामला प्रकाश में आया है।

- Sponsored Ads-

दहिया गांव में जदयू राष्ट्रीय परिषद के सदस्य सहित तीन लोगों के घर में चोरी की भीषण घटना 2

इस संबंध में दहिया निवासी हिमांशु शेखर के किराएदार गणपति नर्सिंग होम के संचालक डॉ पल्लव कुमार ने बताया कि अन्य दिनों की भाती गुरुवार की रात्री हम लोग भोजन कर सो गए थे रात्रि में अज्ञात चोरों ने छत पर जाने वाली सीढ़ी का ताला तोड़कर मेरे घर में घुस गया और घर में रखें 31हजार नगद कैश एवं सोना का अंगूठी ले लिया।

वहीं दहिया निवासी जदयू राष्ट्रीय परिषद के सदस्य अमरजीत कुमार उर्फ डब्लू ने बताया कि घर के बगल के गेट के ऊपर से अज्ञात चोर मेरे घर में घुस गया और घर में रखे मोबाइल एवं रुपए चोरी कर लिया शुक्र यही रहा की घर का लॉकर तोड़ने का प्रयास किया पर तोड़ने में चोर विफल रहा।

वहीं रामाशीष पुजारी ने बताया कि मेरे घर में रखे मोबाइल और नगद ले लिया। शुशांत शेखर उर्फ फीती लाल का करीब 5हजार रुपया नगद उसके घर से लिया। विदित हो कि इसी माह संजात गांव में तीन दिन लगातार चोरी होने के बाद अब तक उसका उद्भेदन नहीं होने से चोरों का मनोबल बढ़ता जा रहा है।

इस चोरी की घटना से जहां ग्रामीणों में दहशत का माहौल है तो स्थानीय भगवानपुर पुलिस की कार्यशैली से ग्रामीणों में काफी आक्रोश भी है। इधर चोरी की घटना की सूचना पाकर तेघड़ा इंस्पेक्टर राजीव कुमार लाल भगवानपुर थाना के पीएसआई शोभा कुमारी पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचकर पूरे मामले की जांच की। इधर थानाध्यक्ष प्रतोष कुमार ने बताया कि पुलिस हर बिंदुओं पर जांच कर रही है। जल्द ही चोरों को चिन्हित कर गिरफ्तारी की जाएगी।

बेगूसराय भगवानपुर संवाददाता गणेश प्रसाद 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article