बेगूसराय में अपराधियों ने गोलीबारी और चाकूबाजी में एक मासूम बच्ची समेत दो पुरुष को गंभीर रूप से किया जख्मी, पीएचसी में चल रहा है इलाज

DNB Bharat Desk

घटना साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के आहोक गांव की है।

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय में एक बार फिर अपराधियों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया जहां जमकर गोलीबारी और चाकूबाजी की घटना को अंजाम दिया है। गोलीबारी और चाकूबाजी में एक मासूम बच्ची समेत दो पुरुष गंभीर रूप से घायल हो गया है। घायल अवस्था में सभी का इलाज साहेबपुर कमाल पीएससी में चल रहा है।

- Sponsored Ads-

बेगूसराय में अपराधियों ने गोलीबारी और चाकूबाजी में एक मासूम बच्ची समेत दो पुरुष को गंभीर रूप से किया जख्मी, पीएचसी में चल रहा है इलाज 2 फिलहाल इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। घटना साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के आहोक गांव की है। घायल सभी व्यक्ति की पहचान विजय यादव, सिको यादव बाबिता कुमारी के रूप में की गई है। इस घटना के संबंध में स्थानीय लोगों ने बताया कि विजय यादव और पंकज यादव के बीच किसी बात को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया।

बेगूसराय में अपराधियों ने गोलीबारी और चाकूबाजी में एक मासूम बच्ची समेत दो पुरुष को गंभीर रूप से किया जख्मी, पीएचसी में चल रहा है इलाज 3इसी दोनों के बीच विवाद होने के कारण दो पक्षों में गोलीबारी लाठी डंडे सहित चाकू से हमला कर दिया है। इस दौरान उन्होंने बताया है कि पंकज यादव के द्वारा जमकर गोलीबारी कर दी और चाकू बाजी चल दिया। गोलीबारी की सूचना मिलते ही साहेबपुर कमाल थाने की पुलिस घटनास्थल पहुंचकर पूरे मामले के तहकीकात में जुड़ गई है।

बेगूसराय में अपराधियों ने गोलीबारी और चाकूबाजी में एक मासूम बच्ची समेत दो पुरुष को गंभीर रूप से किया जख्मी, पीएचसी में चल रहा है इलाज 4घटना का कारण स्पष्ट नहीं हो पा रहा है आखिर किस वजह से दो पक्षों के बीच विवाद हुआ है और गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया गया है। इस संबंध में एसपी मनीष ने बताया कि तीन लोग घायल हुए हैं। दो अधेड़ पुरुष और एक लड़की घायल है। निश्चित नहीं है कि गोली लगी है। या तेज चाकू से चोट लगी है। फिलहाल सभी बिंदुओं पर पूछताछ की जा रही है।

डीएनबी भारत डेस्क

 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article