छौड़ाही में संदेहास्पद स्थिति में नवविवाहिता महिला की मौत

DNB Bharat

बेगूसराय जिला के छौड़ाही थाना क्षेत्र सहुरी पंचायत स्थित बाजीतपुर वार्ड नंबर 3 की की घटना, मायके वाले ने लगाया ससुराल वाले पर गला दबाकर हत्या का आरोप।

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय में संदेहास्पद स्थिति में एक नवविवाहिता महिला की मौत हो गई। इस मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं मृतका महिला के मायके वालों ने ससुराल वालों के पक्ष के ऊपर गला दबाकर हत्या का आरोप लगाया है। घटना छौड़ाही थाना क्षेत्र के सहुरी पंचायत स्थित बाजीतपुर वार्ड नंबर 3 की है। मृतक महिला की पहचान सहुरी पंचायत के बाजितपुर वार्ड नंबर 3 निवासी मनजीत शाह के पत्नी अंजू कुमारी के रूप में हुई है।

- Sponsored Ads-

परिजनों ने बताया है कि इसकी गला दबाकर निर्मम तरीके से हत्या कर शव को घर में ही छोड़कर सभी लोग फरार हो गये। मृतका के भाई अमरजीत कुमार ने बताया कि पिछले 6 महीने पहले मृतका अंजू कुमारी का हिंदू रीति रिवाज के अनुसार शादी की गई। 6 महीने बीतने के बाद मृतका के पति मनजीत साह के द्वारा ससुराल वालों को मोटरसाइकिल देने के लिए दबाव दिया जाता था।

इसको लेकर लगातार ससुराल वालों के द्वारा लड़के के साथ मारपीट और गाली गलौज करते रहता था। उन्होंने यह भी बताया है कि मोटरसाइकिल नहीं मिलने के कारण अहले सुबह नवविवाहिता की गला दबाकर हत्या कर दी गई। फिलहाल इस घटना की जानकारी स्थानीय लोगों ने छौड़ाही थाना पुलिस को सूचना दी। मौके पर छौड़ाही थाने के पुलिस पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

बेगूसराय संवाददाता सुमित कुमार बबलू

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article