राजधानी पटना में युवक की गला रेत कर हत्या, परिजनों ने किया थाना का घेराव

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

राजधानी पटना के गौरीचक इलाके में शनिवार की देर रात बेखौफ बदमाशों ने एक युवक की गला रेत कर निर्मम तरीके से हत्या कर दी। बताया जाता है कि बदमाशों ने मृतक को गोली भी मारी है। हत्या के बाद बदमाश शव को घटनास्थल पर ही छोड़ कर मौके से भाग निकले। रविवार की सुबह शव मिलने के बाद मृतक के परिजनों ने थाना का घेराव किया और बदमाशों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर हंगामा भी किया। वहीं हत्या की खबर से पूरे इलाके में सनसनी फ़ैल गई। घटना की सूचना पर स्थानीय थाना की पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एनएमसीएच भेज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

- Sponsored Ads-

इधर थाना का घेराव कर रहे परिजनों एवं स्थानीय लोगों ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए गौरीचक थाना के थानाध्यक्ष को तत्काल सस्पेंड करने की मांग की। हंगामा कर रहे लोगों ने कहा कि थानाध्यक्ष अपराध पर अंकुश लगाने में विफल साबित हो रहे हैं और इस दौरान अपराधी बेखौफ होकर आपराधिक घटनाओं को अंजाम देते चले आ रहे हैं। मामले में गौरीचक थाना के थानाध्यक्ष कृष्ण कुमार ने बताया कि पूर्व के विवाद को लेकर एक युवक मिक्कू कुमार की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी है। उन्होंने बताया कि घटना के बाद पूछताछ के लिए दो लोगों को हिरासत में लिया गया है, जल्दी ही मामले का खुलासा कर लिया जाएगा।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article