सीएम का ड्राइवर बताकर युवक से बारह लाख का किया मांग, रुपया नही देने पर पूरे परिवार को जान से मारने की दी धमकी

DNB Bharat Desk

 

पूरा परिवार दहशत में जीने को मजबूर, साइबर थाना में एफआईआर हुआ दर्ज

डीएनबी भारत डेस्क

नालंदा-बिहार शरीफ के आईसीआईसीआई बैंक में सुरक्षा गार्ड में ड्यूटी करने वाले पटना निवासी अरुणभ श्रेयांस ने शनिवार को साइबर थाना में आवेदन देकर धमकी दिए जाने की शिकायत की है। आवेदन में पीड़ित ने बताया है कि 8 मार्च की रात से उन्हें अनजान नम्बर से लगातार कॉल आ रहा है। कॉल करने वाला खुद को सीएम का चालक बताते हुए 12 लाख रुपए की मांग कर रहा है।

- Sponsored Ads-

सीएम का ड्राइवर बताकर युवक से बारह लाख का किया मांग, रुपया नही देने पर पूरे परिवार को जान से मारने की दी धमकी 2रुपया नहीं देने पर परिवार को उठाने व जान मारने की धमकी दी जा रही है। घटना के बाद युवक व उनका परिवार काफी दहशत में है। युवक ने बताया कि कुछ दिन पहले उन्हें कोर्ट का नोटिस मिला। जिसमें 12 लाख रुपया देने की बात कही गई थी। नोटिस पप्पू नामक व्यक्ति द्वारा भेजा गया था। जिसे वह जानते-पहचानते नहीं है। इसके बाद एक मोबाइल नम्बर से कॉल कर उन्हें धमकी मिलने लगी।

सीएम का ड्राइवर बताकर युवक से बारह लाख का किया मांग, रुपया नही देने पर पूरे परिवार को जान से मारने की दी धमकी 3धमकी देने का वॉइस रिकॉर्ड भी वायरल किया गया है। जिसमें कॉल करने वाला खुद को सीएम का चालक बताते हुए वरीय पुलिस अधिकारी व कई थानेदारों का नाम ले युवक पर धौंस जमाने का प्रयास कर रहा है। युवक को पुलिस से उठवाने की भी बात कही जा रही है। इस संबंध में साइबर थाना में एफआईआर दर्ज कराया गया है

ऋषिकेश संवाददाता नालंदा

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article