नालंदा जिले में पूर्व केन्द्रीय मंत्री आरसीपी सिंह के रिश्तेदार को बदमाशो ने गोली मारकर किया घायल

DNB Bharat Desk

पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह ने कड़े तेवर में कहा की इस गोलीबारी की घटना को राजनीतिक षड्यंत्र के तहत अंजाम दिया गया है। पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह इस घटना के पीछे सीधे-सीधे जेडीयू को जिम्मेवार ठहराया है।

डीएनबी भारत डेस्क

नालंदा जिले के सिलाव थाना क्षेत्र इलाके से आ रही है जहां धरहरा गांव में पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह के रिश्तेदार पिंटू सिंह को बदमाशों ने घर से बुलाकर छाती में गोली मार दिया। बताया जाता है कि आज पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह के पैतृक गांव मुस्तफापुर में अस्थावां विधानसभा का बैठक में हुआ था जिसमें रिश्तेदार पिंटू सिंह ने बैठक में हिस्सा लिया था।

- Sponsored Ads-

नालंदा जिले में पूर्व केन्द्रीय मंत्री आरसीपी सिंह के रिश्तेदार को बदमाशो ने गोली मारकर किया घायल 2बैठक में हिस्सा लेने के बाद पिंटू सिंह अपने गांव धरहरा लौट गए थे। इसी दौरान पिंटू सिंह को गोली मारी गई। वही घटना के संबंध में पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह ने कड़े तेवर में कहा की इस गोलीबारी की घटना को राजनीतिक षड्यंत्र के तहत अंजाम दिया गया है। पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह इस घटना के पीछे सीधे-सीधे जेडीयू को जिम्मेवार ठहराया है क्योंकि जिसके द्वारा गोली मारी गई है वह जेडीयू नेता है।

उनोहने कहा कि आज हमारा रिश्तेदार पिंटू सिंह अस्थावां विधानसभा की बैठक में शामिल होने आया भी था और बैठक में शामिल होने के बाद अपने गांव लौटा था। पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह ने कहा कि पिंटू सिंह को गोली इसलिए मारी गई क्योंकि वह हमारे साथ रहकर काम करता है। गोली मारने वाले शख्स ने आरसीपी सिंह का साथ छोड़ने की धमकी देकर  पिंटू सिंह को गोली मारी है।

नालंदा जिले में पूर्व केन्द्रीय मंत्री आरसीपी सिंह के रिश्तेदार को बदमाशो ने गोली मारकर किया घायल 3पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह ने कहा के नालंदा जिला में हमारे बढ़ते शाख को देखकर जेडीयू पूरी तरह से घबरा चुके हैं। यही कारण है कि हमारे रिश्तेदार को गोली मारी गई है।आरसीपी सिंह ने  कहा के नीतीश कुमार की औकात राजनीतिक रूप से लड़ने की नहीं रही है। इसीलिए जेडीयू के द्वारा हमारे रिश्तेदारों को निशाना बनाया जा रहा है। जेडीयू ने आरसीपी सिंह को बर्बाद करने की भी बात कही है और अगला टारगेट आरसीपी सिंह को ही बताया है।

ऋषिकेश संवाददाता नालंदा

Share This Article