बेगूसराय में शराबी पति ने पीट पीटकर पत्नी की हत्या कर दी।

DNB Bharat

बेगूसराय जिला के बीरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मुरादपुर गांव की घटना।

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय में एक शराबी पति का करतूत उस वक्त सामने आया जब पति ने शराब के नशे की हालत में अपनी ही पत्नी की पीट-पीटकर हत्या कर देने का मामला प्रकाश में आया है। इस घटना के बाद आरोपी पति को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। वहीं इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई अब गांव में सन्नाटा पसरा गया। यह पूरा मामला बीरपुर थाना क्षेत्र के मुरादपुर गांव की है।

- Sponsored Ads-

महिला की पहचान बीरपुर थाना क्षेत्र के मुरादपुर गांव के रहने वाले मोहम्मद वसीम की पत्नी रुकसाना खातून के रूप में की गई है। मृतिका के भाई मोहम्मद इरशाद ने बताया है कि पिछले 10 साल पहले शादी बीरपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले मोहम्मद वसीम के साथ बड़ी धूमधाम से किए थे। इससे चार बेटी भी हुआ था। बेटा नहीं रहने के कारण लगातार मेरी बहन के साथ मारपीट और गाली गलौज करता था तथा घर में शराब पीकर रोज वह हंगामा करते रहता था।

इसका विरोध मेरी बहन के द्वारा किया जाता था तो लगातार प्रताड़ित और मारपीट की घटना को अंजाम देते थे। उन्होंने यह भी बताया कि बेटा नहीं रहने के कारण उसके साथ अक्सर मारपीट करते रहता था। आखिरकार बीती रात शराब के नशे में आया और अपने ही पत्नी को पीट-पीटकर हत्या कर दी।

उन्होंने बताया कि इस हत्या के बाद घर में ही शव को छोड़ दिया। गांव के ग्रामीणों के द्वारा मोबाइल के माध्यम से सूचना मिली कि रुकसाना खातून को पीट-पीटकर पति के द्वारा ही हत्या कर दिया गया है। इसी सुचना के आधार पर जब वहां पहुंचे तो देखें मृत पड़ा हुआ था।

इसकी सूचना बीरपुर थाना पुलिस को दी गई मौके पर बीरपुर थाने के पुलिस पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया और आगे की कार्रवाई में जुट गई है। वहीं बीरपुर थाना अध्यक्ष समरेंद्र कुमार ने बताया है कि एक महिला की संदिग्ध मौत हुई है परिजनों के द्वारा हत्या का आरोप लगाया गया है इस मामले में पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

बेगूसराय वीरपुर संवाददाता गोपल्लव झा

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article