नूरसराय थाना क्षेत्र के मिल्कीपर गांव की घटना।
डीएनबी भारत डेस्क

रविवार का दिन गोलियों की तड़तड़ाहट से नूरसराय थाना क्षेत्र इलाके के मिल्कीपर गांव दहल उठा। जहां मामूली विवाद में एक महिला को गोली मार दी जबकि एक युवती मारपीट में जख्मी हो गई।
घटना के संबंध में बताया जाता है कि दुलारी देवी के खेत में प्यारे गोप का पुआल का पुंज रखा हुआ था जिसे हटाने के लिए प्यारे गोप को कहा गया इसी विवाद को लेकर दोनों में कहासुनी हुई देखते ही देखते यह कहासुनी मारपीट और गोलीबारी में तब्दील हो गई। प्यारे गोप अपने अन्य सहयोगियों के साथ मिलकर गोलीबारी और मारपीट करना शुरू कर दिया।
इस घटना में दुलारी देवी के पेट में गोली लग गई जबकि दूसरी युवती डॉली कुमारी मारपीट में गंभीर रूप जख्मी हो गई। फिलहाल दोनों जख्मी को इलाज के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल में भर्ती कर गया है जहां से प्राथमिक उपचार के बाद दुलारी देवी को बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया है।
नूरसराय थाना अध्यक्ष ने बताया कि प्रथम दृष्टया में यह मामला पुआल हटाने का विवाद को लेकर ही बताया जाता है पुलिस हर बिंदु पर जांच कर रही है।
डीएनबी भारत डेस्क