खोदावंदपुर प्रखंड के मलमल्ला निवासी अवकाश प्राप्त शिक्षक का निधन 

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क

खोदावंदपुर प्रखंड के मलमल्ला निवासी स्वर्गीय राम जीवन महतो के पुत्र अवकाश प्राप्त शिक्षक सीताराम महतो का निधन शनिवार की रात 75 वर्ष की उम्र में हो गया । इनका अंतिम संस्कार रविवार को सिमरिया गंगा तट पर किया गया । मुखाग्नि ज्येष्ट पुत्र अमर कुमार आनंद उर्फ मुंन्ना दिया । इस मौके पर उनके दर्जनों शुभेच्छा मौजूद थे ,

- Sponsored Ads-

जिन्होंने अंतिम विदाई दिया । स्वर्गीय महतो चेरिया बरियारपुर विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में एक बार चुनाव भी लड़े थे । सीताराम महतो कुशल शिक्षक के साथ-साथ शिक्षक संगठन का नेता भी थे । करीब चार दशक से वह बेगूसराय बाघी में निवासरत थे । उन्होंने शिक्षक संघ की राजनीति किया करते थे । वे अपने पीछे सेवानिर्वित शिक्षिका पत्नी राम सती देवी पुत्र अमर कुमार आनंद ,संतोष कुमार, सुभाष कुमार,हर्ष के अलावे एक भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं।

उनके निधन पर प्रमुख संजू देवी,पूर्व प्रमुख किरण कुमारी, मुखिया पुरुषोत्तम सिंह,पूर्व मुखिया अनिल प्रसाद सिंह, श्यामला देवी,पूर्व सरपंच गोविंद प्रसाद सिंह,सरपंच उषा देवी, रामकिशोर प्रसाद सिंह,रामदेव यादव,त्रिवेणी महतो,युगेश्वर महतो,त्रिवेणी महतो,सरोज कुमार,गोपाल महतो,सहित अनेक शिक्षकों ने शोक व्यक्त किया ।

बेगूसराय खोदावंदपुर संवाददाता नितेश कुमार की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article