बेगूसराय में पानी भरे गड्ढे में डूबने से एक युवक की दर्दनाक मौत,परिजनों में मचा कोहराम

DNB Bharat Desk

 

मृत्यु युवक की पहचान बखरी थाना क्षेत्र के डरहा गांव के रहने वाले शत्रुघ्न महतो का पुत्र विनय कुमार के रूप में की गई है।

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय में पानी भरे गड्ढे में डूबने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। वही मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। घटना बखरी थाना क्षेत्र के डरहा गांव की है। मृत्यु युवक की पहचान बखरी थाना क्षेत्र के डरहा गांव के रहने वाले शत्रुघ्न महतो का पुत्र विनय कुमार के रूप में की गई है।

- Sponsored Ads-

परिजनों ने बताया कि विनय कुमार अकेले ही घर से बाहर में बकरी चराने के लिए गया था। बकरी चराने के दौरान ही बगल में पानी भरे गड्ढे बना हुआ था। उसी पानी भरे गड्ढे में अचानक विनय कुमार का पैर फिसल गया। जिससे वह पानी भरे गड्ढे में डूब गया।

बेगूसराय में पानी भरे गड्ढे में डूबने से एक युवक की दर्दनाक मौत,परिजनों में मचा कोहराम 2परिजनों ने बताया कि काफी देर तक घर वापस नहीं लौटा तो जाकर खोजबीन किया गया तो पता चला कि इसी पानी भरे गड्ढे में विनय कुमार डूब गया है।उसे पानी भरे गड्ढे में काफी खोजबीन करने के बाद विनय कुमार का शव बरामद किया। फिलहाल इस घटना की सूचना परिजनों के द्वारा बखरी थाना पुलिस को दी।

मौके पर बखरी थाने के पुलिस पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया और आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

बेगूसराय संवाददाता सुमित कुमार बबलू की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article