ग्रामीण बिटिया अंकिता चौधरी से SDM अंकिता चौधरी बन पहुंची पैतृक गांव,ग्रामीणों ने गाजे बाजे के साथ किया भव्य स्वागत

DNB Bharat Desk

 

अंकिता चौधरी बीते दिनों बीपीएससी की परीक्षा में बिहार में तीसरा स्थान लाकर प्रखंड ही नहीं, बल्कि जिले का नाम रोशन किया। 

डीएनबी भारत डेस्क

खगड़िया जिला के परबत्ता प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत नयागांव शिरोमणी टोला निवासी बिनोद चौधरी की पुत्री अंकिता चौधरी बीते दिनों बीपीएससी की परीक्षा में बिहार में तीसरा स्थान लाकर प्रखंड ही नहीं, बल्कि जिले का नाम रोशन किया I जिसके उपरांत शुक्रवार ग्रामीण बिटिया एसडीएम बन दोपहर अपने पैतृक नयागांव पहुंची, जिसके आगमन पर ग्रामीणों द्वारा गाजे बाजे और माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया।

ग्रामीण बिटिया अंकिता चौधरी से SDM अंकिता चौधरी बन पहुंची पैतृक गांव,ग्रामीणों ने गाजे बाजे के साथ किया भव्य स्वागत 2वहीं इधर बताते चलें कि एसडीएम अंकिता चौधरी अपने गांव पहुंचते ही सर्वप्रथम अपने परिवार वालों को पैर छूकर आशीर्वाद प्राप्त कर अपने गांव के स्वर्ण दुर्गा मंदिर, रामेश्वर महादेव मंदिर, अष्टभुजी दुर्गा मंदिर, भगवती मंदिर, बजरंग बली मंदिर आदि विभिन्न मंदिरों में अपने सैकड़ों स्थानीय लोगों द्वारा पुरे विधि विधान व श्रद्धा एवं विश्वास के साथ पुजा अर्चना कर मौजूद लोगों का अभिवादन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

- Sponsored Ads-

ग्रामीण बिटिया अंकिता चौधरी से SDM अंकिता चौधरी बन पहुंची पैतृक गांव,ग्रामीणों ने गाजे बाजे के साथ किया भव्य स्वागत 3इतना ही नहीं, वहीं एसडीएम अंकिता चौधरी के दरबाजा पर स्वागत समारोह का आयोजन किया गया,ग्रामीणों द्वारा काफी हर्षोल्लास पूर्वक अपने गांव की सफ़ल ग्रामीण बिटिया एसडीएम अंकिता चौधरी का बुके, माल्यार्पण और विभिन्न प्रकार के उपहार भेंट कर उत्साह बढ़ाया। वहीं पुछताछ में एसडीएम अंकिता चौधरी के पिता विनोद चौधरी ने बताया कि अंकिता बचपन से ही मेधावी छात्रा रही है ।

ग्रामीण बिटिया अंकिता चौधरी से SDM अंकिता चौधरी बन पहुंची पैतृक गांव,ग्रामीणों ने गाजे बाजे के साथ किया भव्य स्वागत 4उनकी प्रारंभिक शिक्षा दीक्षा टाटा में ही शुरू हुआ I अंकित चौधरी बचपन से ही उनके दिलों में कर गुजरने की जज्बा कूट-कूट कर भरे हुए थे। इधर अंकिता चौधरी अपने साथियों व छात्र-छात्राओं को संदेश देते हुए बताती है कि जब तक दिल में लक्ष्य के प्रति समर्पण व पॉजिटिव सोच नहीं होगा, तब तक लक्ष्य को पाना सूर्य को दीपक दिखाने के बराबर होगा । अंकिता चौधरी ने सफलता का श्रेय अपने माता-पिता व गुरुजनों को दिया ।

खगड़िया संवाददाता राजीव कुमार की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article