बड़ी खबर नवादा से है जहां एक मानवरहित फाटक को पार करने के दौरान एक मालगाड़ी और एक टेम्पो में टक्कर हो गई। घटना में कई लोग जख्मी हो गए जिन्हे स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। घटना कियूल गया रेलखंड के चासर रेलवे हॉल्ट के समीप की है। बताया जा रहा है कि यात्रियों से भरी एक टेम्पो रेलवे लाइन पर कर रहा था तभी एक मालगाड़ी आ गई और उसने टेम्पो में टक्कर मार दी।
मालगाड़ी की टक्कर से टेम्पो पटरी से दूर जा गिरी जिसमें कई लोग जख्मी हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी का माहौल हो गया। घटना के बाद मौके पर जुटे स्थानीय लोगों ने सभी जख्मी लोगों को अस्पताल पहुंचाया। हालांकि कोई बड़ी दुर्घटना होने से बच गई। बताया जा रहा है कि उक्त रेलवे फाटक मानव रहित है और यहां कई बार दुर्घटना हो चुकी है।
- Sponsored Ads-

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-