भगवानपुर पुलिस ने मारपीट के आरोपी को किया गिरफ्तार

DNB Bharat

बेगूसराय जिला के भगवानपुर थानाक्षेत्र अंतर्गत गाड़ा बदिया गांव का मामला।

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय जिला के भगवानपुर पुलिस ने थानाक्षेत्र अंतर्गत जमीनी विवाद में मारपीट का फरार नामजद आरोपी को गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार करने में सफलता पाई है।

- Sponsored Ads-

बताते चलें कि बेगूसराय जिला पुलिस कप्तान का सख्त निर्देश है कि जमीनी विवाद मामले को गंभीरता से लेते हुए अविलंब कार्यवाई और समाधान थाना स्तर पर किया जाए।

वहीं इस संबंध में भगवानपुर थानाध्यक्ष प्रतोष कुमार ने बताया कि भगवानपुर थानाक्षेत्र अंतर्गत गाड़ा बदिया गांव निवासी संजय सिंह को थाना कांड संख्या 256/23जमीनी विवाद मामले में एसआई शोभा कुमारी ने पुलिस बल के साथ गिरफ्तार किया है। जिसे व्यवहार न्यायालय बेगुसराय भेज दिया गया।

बेगूसराय भगवानपुर संवाददाता गणेश प्रसाद 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article