बेगूसराय में कपड़ा दुकान में लगी आग, लाखों की संपत्ति राख

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय में एक बार फिर आग का तांडव देखने को मिला जहां आग लगने से एक कपड़े की दुकान पूरी तरह से जलकर राख हो गया। वही इस आग लगी में दुकान में रखें सारा सामान जलकर स्वाहा हो गया। घटना के बाद मौके पर काफी देर तक अफरा तफरी माहौल बना रहा। वही इस आग लगी में तकरीबन लाखों की समान जलकर राख हो गया। घटना भगवानपुर थाना क्षेत्र के हरिचक चौक स्थित किरण वस्त्रालय की है।

- Sponsored Ads-

बताया जा रहा है कि बीती रात कपड़ा दुकानदार दुकान बंद कर अपने घर चला गया और अचानक दुकान में आग लग गई। आग ने इतना भयानक रूप ले रखा था कि पल भर में देखते ही देखते दुकान पूरी तरह से जलकर राख हो गया। दुकानदार ने बताया कि दुकान में रखे 10 लाख से अधिक सामान जलकर पूरी तरह से खाक हो गए। उन्होंने बताया है कि दुकान बंद था और अचानक शार्ट सर्किट के कारण दुकान में आग लग गई। आग ने इतना विकराल रूप ले रखा था कि इस आग लगी में पूरी तरह से कीमती साड़ी सहित पूरा सामान जल कर राख हो गया।

उन्होंने बताया है कि काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। मिली जानकारी के अनुसार शार्ट सर्किट के कारण से दुकान में लगी थी। फिलहाल इस घटना के बाद दुकानदारों में हड़कंप मच गया।

भगवानपुर, बेगूसराय से गणेश प्रसाद 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article