एसएच 55 पर ट्रक के ठोकर से मवेशी के बच्चे की हुई मौत

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क

खोदावन्दपुर थाना क्षेत्र में बुधवार की दोपहर बाड़ा हाट के समीप एसएच 55 पर भैस के एक दो वर्षीय बच्ची का मौत हो गया। आक्रोशित ग्रामीणों ने खदेड़ कर ट्रक पकड़ लिया और पुलिस को सौप दिया। मृत का बच्ची बाड़ा पंचायत के तेतराही निवासी देवी यादव का था।

- Sponsored Ads-

घटना के बाबत पशुपालक ने बताया कि वह भैस को बाड़ा गाछी चरा कर बूढ़ी गंडक नदी में धोने जा रहा था तभी घटना स्थल के समीप रोसड़ा की ओर से आ रहे एक ट्रक रजिस्ट्रेशन संख्या जेएच02 बी ए 3592 मेरे भैस की बच्ची को ठोकर मार दिया जिससे मौके पर ही मौत हो गयी।

घटना की पुष्टि करते हुए थानाध्यक्ष सुदीन राम ने बताया कि पशुपालक के द्वारा आवेदन नही दिया गया है । आवेदन मिलने पर अग्रेतर करवाई किया जाएगा।

बेगूसराय खोदावंदपुर सवादाता नीतेश कुमार की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article