दानापुर में मालगाड़ी हुई बेपटरी, टकराई हाईटेंशन तार से, टला बड़ा हादसा

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

इस वक्त की बड़ी खबर है दानापुर से जहां एक मालगाड़ी बेपटरी होकर हाईटेंशन तार में सट गई। हालांकि हादसे में किसी तरह का कोई हताहत नहीं हुआ है। बताया जाता है कि दानापुर के सरारी रेलवे गुमती के समीप जलालुद्दीन चक गांव के निकट रैक प्लेटफॉर्म पर जाने के दौरान बेपटरी हो गई। ट्रेन बेपटरी होने के बाद हाईटेंशन तार से सट गई जिसके बाद जोरदार धमाका हुआ। हालांकि शॉर्ट सर्किट होते ही बिजली गुल हो गई जिसकी वजह से बड़ा हादसा टल गया और किसी तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ। घटना के बाद मौके पर अफरा तफरी का माहौल हो गया।

- Sponsored Ads-

मामले की जानकारी के बाद आरपीएफ समेत रेलवे के बड़े अधिकारी मौके पर पहुंच कर मालगाड़ी को पटरी पर लाने में जुटे हैं। हालांकि इस मामले में कोई भी रेलवे के अधिकारी कुछ भी बोलने से बच रहे हैं। यहां पर इमरजेंसी टीम के साथ-साथ है रेलवे के अधिकारी भी पहुंचे हैं और रेलवे ट्रैक को ठीक करने के साथ-साथ मालगड़ी को पटरी पर लाने का प्रयास कर रहे हैं। साथ ही बड़ी-बड़ी मशीनें भी लगाई गई हैं जिससे मालगाड़ी को सही से ट्रक पर फिर से खड़ा किया जाए।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article