बेगूसराय में ट्यूशन पढ़ने के लिए जाने के दौरान ऑटो से गिरने से एक छात्रा की दर्दनाक मौत, परिजनों में मचा कोहराम

DNB Bharat Desk

- Sponsored Ads-

बेगूसराय में सड़क हादसा में एक छात्रा की दर्दनाक मौत हो गई है। इस मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। घटना में मुफस्सिल थाना क्षेत्र के राजौरा के पास की है। मृत छात्रा की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र बंदूआर के रहने वाले राजीव सिंह की पुत्री अवनी कुमारी के रूप में हुई है।

इस घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि अवनि कुमारी ऑटो पर सवार होकर ट्यूशन पढ़ने के लिए बेगूसराय आ रही थी। तभी छात्रा अवनी कुमारी अचानक चलती ऑटो से नीचे राजौरा के पास गिर गई। वही नीचे गिरने के बाद अवनि कुमारी गंभीर रूप से घायल हो गई।

बेगूसराय में ट्यूशन पढ़ने के लिए जाने के दौरान ऑटो से गिरने से एक छात्रा की दर्दनाक मौत, परिजनों में मचा कोहराम 2घायल अवस्था में वहां पर मौजूद लोगों ने आनन फानन में  इलाज के लिए बेगूसराय के सदर अस्पताल लाया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। फिलहाल  घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया है। वहीं  घटना की सूचना परिजनों के द्वारा मुफस्सिल थाना पुलिस को दी है मौके मुफस्सिल थाने के पुलिस पहुंचकर पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article