बेगूसराय में सड़क हादसे में एक बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल, डायल 112 की टीम ने सदर अस्पताल में कराया भर्ती

DNB Bharat Desk

 

घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कंकौल एस एच 55 की है।

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय में एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया जिसका इलाज सदर अस्पताल बेगूसराय में चल रहा है। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कंकौल एस एच 55 की है। घायल युवक की पहचान गढ़पुरा थाना क्षेत्र के कुमारसो निवासी सोनू कुमार के रूप में की गई है।

- Sponsored Ads-

बताया जा रहा है कि आज अहले सुबह डायल 112 की टीम को सूचना मिली थी कि एक युवक सड़क किनारे पड़ा हुआ है और गंभीर रूप से घायल है।  सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम वहां पहुंची और उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया है।

बेगूसराय में सड़क हादसे में एक बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल, डायल 112 की टीम ने सदर अस्पताल में कराया भर्ती 2जहां युवक की हालत गंभीर बनी हुई है । अनुमान लगाया जा रहा है कि बाइक अनियंत्रित होने की वजह से ही युवक सड़क पर गिर पड़ा और यह हादसा हुआ है।

डीएनबी भारत डेस्क

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article