बछवाड़ा प्रखंड के रसीदपुर पंचायत में शांडिल्य समाज की मजबूती को लेकर बैठक आयोजित

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय जिले के बछवाड़ा प्रखंड के रसीदपुर गांव में शांडिल्य समाज की बैठक आयोजित की गई । बैठक की अध्यक्षता रमन चौधरी व मंच संचालन अभिषेक भारती ने किया। बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक अनिल कुमार चौधरी ने कहा कि हम सभी शांडिल्य मुनि के वशंज हैं और संगठन बनाने का एक मात्र उद्देश्य है कि सभी शांडिल्य समाज के लोग एक दूसरे को पहचाने जरूरत के समय मदद के लिए तैयार रहें,आपसी विवाद को खत्म करें।

- Sponsored Ads-

बछवाड़ा प्रखंड के रसीदपुर पंचायत में शांडिल्य समाज की मजबूती को लेकर बैठक आयोजित 2कहा कि हमारे समाज में डाक्टर हैं इंजीनियर हैं,जज हैं,प्रगतिशील किसान हैं और भी बङे बङे पदों पर हैं। कहा कि हमारे संगठन का राजनीति से कोई मतलब नहीं है। वही पूर्व मुखिया मणिकांत भूषण ने कहा कि अपने ही बस्ती में लोग पूछते हैं कि तुम किस बस्ती के हो और इसी दूरी को मिटाने के लिए संगठन की नीव रखी गई है।उन्होंने कहा कि शीघ्र ही सभी प्रखंडों में संगठन का विस्तार कर अनुमंडल व जिलास्तर पर भी संगठन का विस्तार किया जाएगा और फिर राज्य स्तर के लिए प्रयास किया जाएगा।

अशोक राय ने कहा कि हम अपने पूर्वजों को याद नहीं करेंगे तो बच्चे हमें भी याद नहीं करेंगे। वही बरौनी के मुखिया पंकज सिंह ने कहा कि बरौनी जंक्शन,फर्टिलाइजर,रिफाइनरी, जीडी कालेज के साथ साथ जिले भर के कई अन्य स्कूल कालेजों के लिए शांडिल्य समाज के लोगों ने अपनी जमीन दान में दी है।वही रामकिंकर सिंह ने कहा की हमे संकल्प लेकर एकजुट होना पड़ेगा। बैठक में यह तय किया गया कि प्रत्येक प्रखंड का एक डाटा तैयार किया जाएगा ताकि यह पता चल सके कि किस गांव और प्रखंड में हमारे समाज की कितनी जनसंख्या है।

बछवाड़ा प्रखंड के रसीदपुर पंचायत में शांडिल्य समाज की मजबूती को लेकर बैठक आयोजित 3जिलास्तरीय शांडिल्य सम्मेलन पर विचार किया गया.शांडिल्य समाज का सर्वेक्षण भी अतिआवश्यक है। बैठक को प्रो सचिदानंद,राजीव चौधरी, प्रशांत प्रसन्न,हरिशंकर चौधरी,साकेत कुमार,राजेश श्रवण,कुंदन चौधरी,श्यामनंदन चौधरी,अशोक चौधरी,रामबालक चौधरी सहित अन्य ने संबोधित किया। इस मौके पर सैकड़ों शांडिल्य वंशज मौजुद थे।

बेगूसराय बछवाड़ा संवादाता सुजीत कुमार की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article