डीएनबी भारत डेस्क
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी मुख्यमंत्री बनने के बाद आज पहली बार बेगूसराय आ रहे हैं। जहां से वह पूरे सूबे को करोड़ों की सौगात देने वाले हैं । गौरतलब है कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी बेगूसराय से ही 551 सरस्वती विद्या निकेतन का शुभारंभ करेंगे।
- Sponsored Ads-

साथ ही साथ लोगों को उम्मीद है कि बेगूसराय को कई और योजनाओं का लाभ मिल सकता है। नवनिर्मित खेल भवन सह व्यायाम शाला का भी आज लोकार्पण मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के हाथों किया जाएगा।
और इसको लेकर लोगों में काफी खुशी देखी जा रही है । सर्वप्रथम सम्राट चौधरी शहर के गांधी स्टेडियम में हेलीकॉप्टर से लैंड करेंगे तत्पश्चात वह बीपी स्कूल से सभी योजनाओं का लोकार्पण करेंगे।
डीएनबी भारत डेस्क