बरौनी डेयरी ने समिति सदस्य के निधन पश्चात मृतक आश्रित की पत्नी को दिया सहयोग राशि

DNB Bharat

बेगूसराय जिला के खोदावंदपुर प्रखण्ड क्षेत्र अंतर्गत दुग्ध उत्पादक समिति मोहनपुर का मामला।

डीएनबी भारत डेस्क 
बेगूसराय जिला के खोदावंदपुर प्रखण्ड क्षेत्र अंतर्गत दुग्ध उत्पादक सहयोग समिति मोहनपुर के सदस्य मोहनपुर गांव निवासी सत्य नारायण राय के आकस्मिक निधन पर बरौनी डेयरी प्रबंधन ने मृतक की विधवा आशा देवी को 25 हजार रुपए का चेक प्रदान किया है।

डेयरी के क्षेत्र प्रभारी उमेश प्रसाद, पथ पर्यवेक्षक सुखलाल प्रसाद, अमित राधाकृष्णन एवं नुरुल्लाहपुर मोहनपुर दुग्ध उत्पादक सहयोग समिति के अध्यक्ष भारत भूषण ने संयुक्त रूप से आश्रित को चेक प्रदान किया।

- Sponsored Ads-

इस मौके पर समिति के सचिव उमेश कुमार, ग्रामीण दिलीप कुमार, किशोर कुमार कौशल, सुभाष महतो, अशोक कुमार, विकास कुमार राय आदि मौजूद थे। बताते चलें कि इस समिति के सदस्यों के बीच बोनस वितरण करते हुए बरौनी डेयरी के प्रबंध निदेशक एसके मिश्रा ने विगत 6 अप्रैल को मृतक के परिजनों को सहायता राशि देने के संबंध में घोषणा किए थे।

बेगूसराय खोदावंदपुर संवाददाता नीतेश कुमार गौतम 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article