बाहुबली सह मोकामा के जेडीयू विधायक अनंत सिंह पहुंचे नीतीश कुमार के गढ़ नालंदा, हरनौत से लेकर कतरीसराय तक जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान उमड़ा कार्यकर्ताओं का हुजूम

DNB Bharat Desk

मोकामा से जेडीयू विधायक अनंत सिंह जन सुराज के पटना स्नातक एमएलसी प्रत्याशी डॉ. अनुज सिंह के समर्थन में नालंदा पहुंचे। हरनौत से लेकर कतरीसराय तक निकली जन आशीर्वाद यात्रा में समर्थकों और कार्यकर्ताओं की भीड़ नजर आई। इस दौरान नीतीश कुमार और निशांत कुमार के समर्थन में भी नारे लगाए गए।

अनंत सिंह ने लोगों से डॉ. अनुज सिंह के पक्ष में मतदान की अपील की।मोकामा विधायक अनंत सिंह का काफिला नालंदा पहुंचा तो हरनौत से लेकर कतरीसराय तक समर्थकों की भीड़ नजर आई। जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की और अनुज सिंह के समर्थन में वोट की अपील की गई।इस दौरान अनंत सिंह ने छाछुबीघा साईं मंदिर में पूजा-अर्चना की। इसके बाद बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री श्रीकृष्ण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

बाहुबली सह मोकामा के जेडीयू विधायक अनंत सिंह पहुंचे नीतीश कुमार के गढ़ नालंदा, हरनौत से लेकर कतरीसराय तक जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान उमड़ा कार्यकर्ताओं का हुजूम 2

इस दौरान अनंत सिंह के ऊपर छाछूबीघा गांव में जेसीबी के पुष्प वर्षा की गई। दरअसल, पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से जन सुराज ने डॉ. अनुज सिंह को प्रत्याशी बनाया है। अनंत सिंह पहले ही अनुज सिंह के समर्थन का ऐलान कर चुके हैं और उनके पक्ष में प्रचार कर रहे हैं।आज हम जन सुराज के स्नातक एमएलसी प्रत्याशी के पक्ष में घूम-घूमकर प्रबुद्ध लोगों से उनके पक्ष में वोट देने की अपील कर रहे हैं।

बाहुबली सह मोकामा के जेडीयू विधायक अनंत सिंह पहुंचे नीतीश कुमार के गढ़ नालंदा, हरनौत से लेकर कतरीसराय तक जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान उमड़ा कार्यकर्ताओं का हुजूम 3काफिला भले ही जन सुराज प्रत्याशी अनुज सिंह के समर्थन में निकला हो, लेकिन इस दौरान नीतीश कुमार और निशांत कुमार के समर्थन में भी नारे गूंजते रहे।मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि जनता इतना आशीर्वाद दे कि अनुज बाबू की जीत सुनिश्चित हो। साथ ही उन्होंने कहा कि आगे क्या कार्रवाई होती है, इससे उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता।

Share This Article