तेघड़ा संत पॉल पब्लिक स्कूल में भव्यता के साथ मनाया गया विश्व योग दिवस, बच्चों ने दिखाया उत्साह

DNB Bharat Desk

संत पॉल पब्लिक स्कूल तेघड़ा में विश्व योग दिवस बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया I इस अवसर कक्षा प्रथम से षष्ठी तक के बच्चों में योग अभ्यास करने में काफ़ी जोश देखा गया I

- Sponsored Ads-

इस मौके पर विद्यालय के प्रबंधक श्री सुनील कुमार सिंह ने योगशाला में भाग लेने वाले को विश्व योग दिवस का बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए बताया कि योग शरीर, मन, बुद्धि और आत्मा को एक साथ करने वाला अद्वितीय माध्यम है, यह भारतीय संस्कृति की विश्व को एक ऐसी अनमोल धरोहर है जिसको वर्षों से हमारे ऋषि-मुनियों ने संरक्षित, संसोधित और विकसित कर विश्व के सामने औषधि रहित निरोग्य जीवन की एक नयी कल्पना रखी थी।

तेघड़ा संत पॉल पब्लिक स्कूल में भव्यता के साथ मनाया गया विश्व योग दिवस, बच्चों ने दिखाया उत्साह 2जिसे भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने पुनः 2014 में योग को बढ़ावा देते हुए विश्व पटल पर रख दिया और उस दिन से यानि 21 जून को हर साल विश्व योग दिवस मनाने का निर्णय लिया गया I इसलिए श्री सिंह ने विद्यालय के पाठ्यक्रम में भी योग को भी शामिल किया I

तेघड़ा संत पॉल पब्लिक स्कूल में भव्यता के साथ मनाया गया विश्व योग दिवस, बच्चों ने दिखाया उत्साह 3मौके पर विद्यालय के प्राचार्या श्रीमती तनु सौरभ ने कहा  – योग ना सिर्फ शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य हेतु आवश्यक है अपितु आत्मबोध का कारक भी है। अतः जरुरत है योग को जीवन में आत्मसात करने का प्रण लेकर इसके उद्दश्यों को सार्थक बनाने की । बताते चलें कि पा.टी.आई.  शिक्षक सोम नाथ ने कहा – योग एक प्रकाश है, जिसे एक बार जला दिया जाता है तो कभी कम नहीं होता I आपका अभ्यास जितना बेहतर होगा, लौ उतनी ही उज्ज्वल होगी और कल उतना ही सुनहरा होगा I

तेघड़ा संत पॉल पब्लिक स्कूल में भव्यता के साथ मनाया गया विश्व योग दिवस, बच्चों ने दिखाया उत्साह 4इस कार्यक्रम में राजन कुमार, मुकेश कुमार सिंह, रीता पाठक, प्रफुल्ल कुमार, संजीव कुमार, प्रेम कुमार मुरारी, खुशी कुमारी, काजल कुमारी, राकेश कुमार आदि की गरिमामयी उपस्थिति रही I

Share This Article