बेगूसराय में मासूम बच्चे की गला रेतकर हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार

DNB Bharat

घटना बेगूसराय जिला के डंडारी थानाक्षेत्र अंतर्गत डंडारी गांव की, ग्रामीणों में आक्रोश।

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय में एक बार फिर बेखौफ अपराधियों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। अपराधियों ने धारदार हथियार से एक 5 वर्षीय बच्चे की गला रेत कर हत्या कर दी है। घटना डंडारी थाना क्षेत्र के डंडारी वार्ड नंबर 6 की है। मृतक की पहचान डंडारी निवासी घनश्याम साह के पुत्र दिलजीत कुमार के रूप में की गई है।

- Sponsored Ads-

हालांकि उक्त मामले में पुलिस ने संदेह के आधार पर 2 लोगों को हिरासत में लिया है एवं पूछताछ कर रही है। घटना के संबंध में पुलिस ने बताया है कि आपसी विवाद की वजह से अपराधियों के द्वारा बच्चे की हत्या की गई है। पुलिस ने घटनास्थल से हत्या में प्रयुक्त धारदार हथियार को भी बरामद कर लिया है।

बताया जा रहा है कि मृतक दिलजीत कल शाम से ही लापता था। परिजनों के द्वारा लगातार उसकी खोजबीन की जा रही थी। लेकिन आज सुबह घनश्याम शाह के पड़ोसी के छत से दिलजीत कुमार का शव बरामद किया गया। तत्पश्चात घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मुख्यालय डीएसपी निशित प्रिया ने बताया की हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ की जा रही है जल्द ही मामले का उद्भेदन कर दोषी पर कार्रवाई की जाएगी।

बेगूसराय संवाददाता सुमित कुमार बबलू

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article