नालंदा में दो अलग अलग हिंसक झड़प में तीन को लगी गोली,एक की मौत,दो की हालत नाजुक

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क 

नालंदा जिले के सोहसराय थाना क्षेत्र बिहार थाना क्षेत्र इलाके में दो गुट में हुई गोलीबारी गोलीबारी में तीन लोग जख्मी हो गए थे।जिसमे दो की हालत नाजुक बताई जा रही है। वही इलाज के क्रम में गुलशन कुमार ने दम तोड़ दिया।

नालंदा में दो अलग अलग हिंसक झड़प में तीन को लगी गोली,एक की मौत,दो की हालत नाजुक 2जबकि रिटायर्ड प्रोफेसर एमडी शकील अहमद अंसारी और एमडी ताज का इलाज जारी है। घटना के बाद डीएम एसपी लगातार इलाके में कैंप कर लोगो से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील कर रहे है।डीएम शशांक शुभंकर ने बताया की इलाके में शांति व्यवस्था बनी रहे इसको लेकर बाहर से 9 कंपनी की बुलाया गया।

नालंदा में दो अलग अलग हिंसक झड़प में तीन को लगी गोली,एक की मौत,दो की हालत नाजुक 3जिसमे आईटीबीपी सीआरपीएफ की टुकड़ियां शामिल है। वही एसपी अशोक मिश्रा ने बताया की रात में हुई गोलीबारी और मारपीट मामले में देर रात तक छापेमारी की गई है अब तक कुल 80 लोगो को हिरासत में लिया गया। उपदर्वियों के ऊपर कड़ी कारवाई की जाएगी। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है।वही इस रोड़ेबाजी की घटना में पहाड़पुरा इलाके में दो पुलिसकर्मी भी घायल बताए जा रहे है।

नालंदा संवादाता ऋषिकेश की रिपोर्ट

Share This Article