समस्तीपुर: ग्रामीण चिकित्सक को बदमाशो ने मारी गोली, हालत गंभीर, निजी अस्पताल में भर्ती

DNB Bharat Desk

कल्याणपुर थाना क्षेत्र के जूट मिल चौक के समीप की घटना

डीएनबी भारत डेस्क
समस्तीपुर में लगातार तीसरे दिन भी गोलीबारी की बड़ी घटना हुई है। कल्याणपुर थाना क्षेत्र के जूट मिल चौक के समीप बदमाशों ने एक ग्रामीण चिकित्सक को गोली मार दी है। चिकित्सक की हालत गंभीर बनी हुई है उसे पंजरे में गोली लगी हुई है। स्थानीय लोगों ने जख्मी चिकित्सक को इलाज के लिए शहर के निजी क्लीनिक में भर्ती कराया है।

समस्तीपुर: ग्रामीण चिकित्सक को बदमाशो ने मारी गोली, हालत गंभीर, निजी अस्पताल में भर्ती 2 जख्मी चिकित्सक की पहचान भागीरथपुर निवासी डॉ सुनील कुमार चौधरी के रूप में की गई है।घटना देर रात उस समय हुई जब डॉक्टर सुनील जूट मिल चौक स्थित अपने दवा की दुकान को बंद कर रहे थे। बताया जाता है कि इसी दौरान कुछ अपराधियों ने उन पर फायरिंग कर दी। फायरिंग करने वाले बदमाशों में एक कि पहचान गांधी के रूप में की गयी है। बताया जाता है कि कुछ दिन पूर्व भी संतोष राय नामक एक व्यक्ति को गांधी ने गोली मार दी थी।

- Sponsored Ads-

समस्तीपुर: ग्रामीण चिकित्सक को बदमाशो ने मारी गोली, हालत गंभीर, निजी अस्पताल में भर्ती 3काफी इलाज के बाद उसकी जान बची थी। घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गयी है। घटना को लेकर जख्मी ने बताया कि वह अपनी दवा दुकान बंद कर रहा था। इसी दौरान गांधी अपने साथियों के साथ पहुंचा और उस पर फायरिंग शुरू कर दी। डॉ को गोली मारने के बाद अपराधी भाग खड़े हुए। गोली की आवाज और हल्ला सुनकर आसपास के लोग दौड़े।

समस्तीपुर: ग्रामीण चिकित्सक को बदमाशो ने मारी गोली, हालत गंभीर, निजी अस्पताल में भर्ती 4इसके बाद सभी आरोपी घटनास्थल से भाग खड़े हुए। घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है। परिजनों का कहना है कि गांधी ने पहले भी डॉक्टर को गोली मार देने की धमकी दी थीं। जख्मी का कहना है कि उसका किसी से कोई दुश्मनी नहीं है। वह सिर्फ गलत का विरोध करता था। इसके बावजूद अचानक उस पर हमला किया गया है।

समस्तीपुर: ग्रामीण चिकित्सक को बदमाशो ने मारी गोली, हालत गंभीर, निजी अस्पताल में भर्ती 5एसपी अशोक मिश्रा ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही सदर डीएसपी 2 विजय महतो के नेतृत्व में कल्याणपुर थाना पुलिस ने घटना की छानबीन शुरू कर दी है। जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा।

समस्तीपुर संवाददाता अफरोज आलम की रिपोर्ट

 

Share This Article