चंडी थाना क्षेत्र के कोयल बिगहा-पहाड़पुर मार्ग से मिला शव, परिजनों ने जीविका सीएम रेखा देवी पर पांच लाख रुपए के लेनदेन में की गई साजिश
डीएनबी भारत डेस्क
नालंदा-चंडी थाना क्षेत्र में कोयल बिगहा पहाड़पुर जाने वाले रास्ते मे चंडी पुलिस ने एक महिला की शव बरामद की है। गोली महिला के ललाट व पीठ में गोली लगी है। मृतक वेना थाना क्षेत्र के गंगा बिगहा निवासी रामप्रवेश यादव की 55 वर्षीय पत्नी सरिता देवी है। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।

मृतका के पुत्र विपिन कुमार ने बताया कि शनिवार दोपहर करीब तीन बजे गंगा बिगहा के जीविका की सीएम रेखा देवी मां को किसी काम के बहाने घर से बुलाकर ले गई थी। इसके बाद देर रात तक मां घर नहीं लौटीं। परिजनों ने रातभर खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। रविवार की सुबह स्थानीय लोगों ने पहाड़पुर कोयल बीघा मार्ग के किनारे एक महिला का शव पड़ा देखा।
उन्होंने बताया कि जीविका सीएम रेखा देवी सरिता देवी से पांच लाख रुपया कर्ज के रूप पांच लाख रुपया लिया। सीएम रेखा देवी सरिता देवी के नाम पर जीविका समूह से लोन लिया। उसी रुपए के खातिर सरिता देवी की हत्या की गई शव मिलने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। घटना की गंभीरता को देखते हुए हिलसा 1 एएसपी कुमारी सैलजा खुद मौके पर पहुंचीं और पूरे मामले का जायज़ा लिया। प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट हुआ कि महिला की हत्या गोली मारकर की गई है।

परिजनों ने जीविका की सीएम पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपों की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि घटना के सभी बिंदुओं पर गंभीरता से जांच की जा रही है। जल्द ही हत्या के कारणों और अपराधियों का खुलासा किया जाएगा।ग्रामीणों में इस घटना को लेकर आक्रोश और भय का माहौल है।
डीएनबी भारत डेस्क