डीएनबी भारत डेस्क
बेगूसराय जिले के बछवाड़ा थाना क्षेत्र के रानी एक पंचायत के बछवाड़ा बाजार में शुक्रवार की दोपहर बछवाड़ा थाना की पुलिस ने छापेमारी कर एक व्यक्ति को नशे की हालत में गिरफ्तार कर लिया। मामले को लेकर थानाध्यक्ष अजित कुमार ने बताया कि बछवाड़ा बाजार में शराब के नशे में धुत्त एक व्यक्ति द्वारा उत्पात मचाने की सूचना मिली थी। सूचना के बाद बछवाड़ा थाना की पुलिस ने झमटिया गांव निवासी स्व राम पदारथ महतो का पुत्र मनोज महतो को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान अल्कोहल का सेवन करने की पुष्टि हुई है। उक्त व्यक्ति से पुछताछ के उपरांत न्याययिक हिरासत बेगूसराय भेज दिया जाएगा।
- Sponsored Ads-

बेगूसराय बछवाड़ा संवादाता सुजीत कुमार
- Sponsored Ads-
