बेगूसराय में अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति की हुई मौत

DNB Bharat

बेगूसराय जिला के लाखो थानाक्षेत्र अंतर्गत इनियार ढ़ाला एनएच 31 की घटना।

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय में बुधवार की देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में ट्रक की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। घटना लाखो थाना क्षेत्र के इनयार ढ़ाला एनएच 31 की है। मृतक की पहचान बलिया के थाना क्षेत्र के बड़ी बलिया निवासी मो मासूम के रूप में की गई है।

- Sponsored Ads-

बताया जा रहा है कि मो मासूम एक रिश्तेदार को लाने के लिए बेगूसराय गया था और जब वह वापस लौट रहा था उसी क्रम में इनियार ढ़ाला के समीप एक बड़ी ट्रक की चपेट में आ गया जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। हालांकि इस घटना में मृतक का रिस्तेदार सरफराज बाल बाल बच गया।

घटना के बाद काफी देर तक एनएच 31 पर अफरातफरी का माहौल बना रहा है एवं सड़क जाम रहा। लेकिन बाद में लाखो थाना की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जाम को खाली करवाया तथा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया तथा आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

बेगूसराय संवाददाता सुमित कुमार बबलू

 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article