बखरी में होली पर्व एवं शब ए बरात को लेकर शांति समिति की बैठक का किया गया आयोजन

DNB Bharat

एसपी बेगूसराय ने होली पर्व एवं शब ए बरात के मद्देनज़र जिला के सभी थानाध्यक्ष को दिये हैं आवश्यक दिशा-निर्देश।

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय जिला के बखरी थानाक्षेत्र अंतर्गत राटन पंचायत में रविवार को होली पर्व एवं शब ए बारात को लेकर शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में बखरी थाना की ओर से पीटीसी हृदयनारायन साह ने कहा कि जिला प्रशासनके द्वारा मिले निर्देश के आलोक में थानाक्षेत्र अंतर्गत सुरक्षा दृष्टिकोण से संवेदनशील जगहों पर महिला एवं पुरुष पुलिस बल की तैनाती के साथ अलग से गश्ती दल की व्यवस्था की गई है।

- Sponsored Ads-

बखरी में होली पर्व एवं शब ए बरात को लेकर शांति समिति की बैठक का किया गया आयोजन 2

साथ ही उन्होंने कहा कि होली पर्व के दौरान डीजे और अश्लील गानों पर पूपूर्णतः प्रतिबंध रहेगा, सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वाले मनचले, सोसल मीडिया पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी। जिला स्तर से मजिस्ट्रेट की भी नियुक्ति की गई है। वहीं उन्होंने उपस्थित लोगों से भाईचारा, प्रेम एवं शांतिपूर्ण महौल में होली पर्व मनाने की लोगों से अपील की। साथ ही समाज में गलत गतिविधि, शराब कारोबारी एवं नशेरी की सूचना पुलिस को देने का भी अपील किया।

बखरी में होली पर्व एवं शब ए बरात को लेकर शांति समिति की बैठक का किया गया आयोजन 3

वहीं बैठक को संबोधित मुखिया प्रतिनिधि सुरेश राम ने कहा प्रशासन के सहयोग से समाजिक स्तर पर एक कमिट का गठन किया जाए जो पर्व त्योहार के आलावे भी समाज में अमन चैन सुख शांति की पहल करे और सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वाले असामाजिक तत्वों पर नियंत्रण कर सके। वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता मुखिया जीवो देवी एवं संचालन सुरेश राम ने किया। वहीं कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने एक दूसरे को गुलाल लगा कर होली की बधाई दी।

वहीं समाजिक कार्यकर्ता जितेंद्र जीतू, दिलीप यादव ने कहा कि राटन के इतिहास में पहली बार होली पर्व के अवसर पर स्थानीय मुखिया के प्रयास से शांति समिति की बैठक का आयोजन हुआ है। एवं इस दौरान उपस्थित लोगों की सहमति से पूर्व मुखिया सरोजनी भारती, आदित्य कुमार, उप मुखिया अजित कुमार, नीतीश कुमार सहित 41 सदस्यीय कमिटी का गठन किया गया। यह कमेट  होली पर्वि के दौरान पूरा क्षेत्र में शांति व्यवस्था को लेकर पैनी नजर रखेगी।

बैठक में पंचायत समिति सदस्या रीना देवी, बुद्धिजीवी धर्मनारायण महतो, संजय महतो, वार्ड सदस्य प्रतिनिधि भूषण महतो, सरपंच प्रतिनिधि बाला पासवान,  अमरनाथ साहू, अमरेश कुमार, दिलीप शर्मा, धीरज साहू, सहदेव महतों, जवाहर महतों, मुकेश कुमार, वार्ड सदस्य रीता देवी, सुनीता देवी, सविता शर्मा, रूदल यादव, वार्ड सदस्य प्रतिनिधि सुनील सहनी, पंच प्रतिनिधि प्रवीण कुमार, पूर्व सरपंच जयकांत यादव, बौएलाल महतो, रामगुलाम सहनी आदि मौजूद थे।

TAGGED:
Share This Article