भोज खाने के दौरान दो पक्षों में हुआ बवाल, महिला बच्चा समेत आठ व्यक्ति घायल

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय में श्राद्ध कर्म भोज खाने के दौरान दो पक्षों में जमकर बवाल हो गया। बवाल होने के बाद उस जगह काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया और इससे नाराज होकर एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष पर गरम चावल सहित गर्म पानी चेक दिया। जिसे एक ही परिवार के महिला और बच्चे समेत आठ लोग पूरी तरह से गंभीर रूप से झुलस कर घायल हो गया जिसमें एक महिला की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। सभी घायलों को इलाज के लिए बेगूसराय के सदर अस्पताल में भर्ती कराया जहां इलाज चल रहा है। मामला खोदावंदपुर थाना क्षेत्र की है।

- Sponsored Ads-

बताते चलें कि श्राद्ध कर्म में दही को लेकर विवाद शुरू हो गया था विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों तरफ से पहले मारपीट हो गया मारपीट के ही दौरान एक पक्ष के लोगों ने ग्राम चावल सहित गर्म पानी फेंक दिया जिससे एक ही परिवार के 8 लोग महिला और बच्चे समेत गंभीर रूप से झुलस गया। घटना के संबंध में स्थानीय लोगों ने बताया कि सुमंता की 65 वर्षीय पत्नी सीता देवी का श्राद्ध कर्म था बेटा नहीं होने के कारण मृतिका की बेटी इंदु देवी इस कर्म को करवा रही थी। जहां बीती रात दही घाट जाने के कारण विवाद हुआ विवाद बढ़ते बढ़ते गाली गलौज हूं मैं बदल गया जिसके बाद आक्रोश में आकर गरम पानी खोलता हुआ भोज खा रहे लोगों पर फेंका गया। फिलहाल इस मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है।

बेगूसराय से सुमित कुमार (बबलू)

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article