मंझौल अनुमंडल के पत्रकारों ने स्व गौरव को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

DNB Bharat Desk

 

 

डीएनबी भारत डेस्क

डीo बीo पब्लिक स्कूल खोदावन्दपुर मे रविवार को जिला पत्रकार संघ के मंझौल अनुमंडल इकाई की बैठक आयोजित की गई। बैठक में संघ के युवा साथी एवं पत्रकार मनीष कुमार उर्फ गौरव की असामयिक मृत्यु पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। अध्यक्षता कर रहे संगठन के अनुमंडल अध्यक्ष जयशंकर कुमार ने स्व मनीष को मृदुभाषी, विनम्र एवं होनहार बताते हुए कहा कि हम सभी को उनकी हमेशा ही कमी खलेगी।

- Sponsored Ads-

हम उनके इस तरह अचानक चले जाने से हतप्रभ हैं।यह केवल संघ ही नहीं अपितु पूरे पत्रिकारिता जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। सदस्यों ने दिवंगत मनीष को सामाजिक दायित्वों के प्रति  समर्पित पत्रकार बताते हुए उनके शालीन व्यक्तित्व को याद किया ।कहा कि दुर्भाग्यवश हमने अपने एक होनहार साथी को खो दिया है। इससे पहले बैठक में पहुंचे पत्रकारों ने दिवंगत मनीष के चित्र पर फूल माला समर्पित कर उन्हें अपनी श्रद्धांजलि दी।

सभी सदस्यों ने दिवंगत पत्रकार के परिजनों के प्रति अपनी एकजुटता दर्शाते हुए हर परिस्थिति में उनका साथ देने का संकल्प व्यक्त किया।बैठक में मो अब्दुल्लाह, रजनेश सिन्हा, वीरेन्द्र कुमार सिंह, मो इफ्तेखार आलम, मो इंतसार आलम , हेमकांत सिंह, घनश्याम देव, नीरज कुमार,  बलराम सिंह ,दिवाकर कुमार समेत कई अन्य उपस्थित थे।

बेगूसराय खोदावंदपुर संवाददाता नितेश कुमार की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article