बिहार में राजनीतिक गिरावट की वजह, समाज के सही लोगों ने पैसे, बाहुबल या जाति के प्रभाव के भय से राजनीति छोड़ी – प्रशांत किशोर

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय जिले के खोदावंदपुर में जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने गुरूवार को प्रेस वार्ता कर बिहार में राजनीतिक गिरावट की असल वजह को बताया। उन्होंने कहा कि बिहार में जो राजनीतिक गिरावट आई है उसकी बड़ी वजह यह है कि यहां समाज के सही लोगों ने पैसे, बाहुबल या जाति के प्रभाव में या उसके डर से राजनीति को छोड़ दिया है या राजनीति से अलग हट गए हैं।

- Sponsored Ads-

उन्होंने प्लेटो का संस्मरण करते हुए कहा कि प्लेटो ने सालों पहले कही थी बात, जिस लोकतंत्र में अच्छे लोग भागीदार नहीं बनते, उस समाज में मूर्ख राज करता है। प्रशांत किशोर ने उदाहरण देते हुए कहा कि आज से सैकड़ों साल पहले ग्रीस के दार्शनिक प्लेटो ने अच्छी बात बताई थी। जिस लोकतंत्र में समाज के अच्छे लोग भागीदार नहीं बनते हैं, वहां लोगों को इस बात के लिए तैयार रहना चाहिए कि समाज का कोई मूर्ख आदमी राजा बनकर शासन करेगा।

बिहार में राजनीतिक गिरावट की वजह, समाज के सही लोगों ने पैसे, बाहुबल या जाति के प्रभाव के भय से राजनीति छोड़ी - प्रशांत किशोर 2 बिहार में कमोबेश स्थिति वही है, अच्छे समझदार लोग हैं, सही नीयत वाले लोग हैं वो धन-बल के प्रभाव में, बाहुबल के प्रभाव, जाति के प्रभाव में या डर से कहीं ना कहीं राजनीति को छोड़ दिया। अगर राजनीति को नहीं छोड़ा तो उन्हें हाशिये पर डाल दिया। जो चोर, बदमाश बचे रह गए वही लोग राजनीति पर राज कर रहे हैं। यही कारण है कि बीते 30 सालों में बिहार की यह दुर्दशा है। इसके बाद प्रशांत किशोर ने खोदावंदपुर के कैंप में ही जनसंवाद कर ज़िले के प्रबुद्ध लोगों से मिलकर बिहार के चतुर्दिक विकास की संभावनाओं पर चर्चा की।

बेगूसराय खोदावंदपुर संवाददाता नितेश कुमार की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article