बछवाड़ा प्रखंड के पंचायती राज पदाधिकारी के स्थानांतरण और नए पदाधिकारी के आगमन पर विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

बछवाड़ा प्रखंड कार्यालय के सभागार में पंचायती राज पदाधिकारी पुरूषोत्तम कुमार व जेएसएस सतीश कुमार का स्थानांतरण होने पर शुक्रवार को विदाई व नये पंचायती राज पदाधिकारी विश्वनाथ कुमार का सम्मान समारोह आयोजित किया गया ।समारोह की अध्यक्षता साहित्यकार डॉ शैलेन्द्र शर्मा त्यागी ने किया।

बछवाड़ा प्रखंड के पंचायती राज पदाधिकारी के स्थानांतरण और नए पदाधिकारी के आगमन पर विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन 2वही मंच संचालन मुखिया अमरजीत राय ने किया।समारोह के दौरान प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायत के जनप्रतिनिधि,समाजसेवी, बुद्धिजीवी उपस्थित थे। कार्यक्रम के दौरान संबोधित करते हुए प्रखंड प्रमुख राधा देवी,उप प्रमुख धर्मेन्द्र यादव,पंसस सिकन्दर कुमार,अरूण कुमार मित्र, प्रतिनिधि सुदर्शन कुमार,समाजसेवी नरेश चौधरी,भुषण सिंह,राजेश शर्मा ने कहा कि बदलाव प्रकृति का नियम है।

- Sponsored Ads-

जो सरकारी सेवा में भी कार्यरत है उन्हें एक निश्चित अवधि के बाद स्थानांतरण होना निश्चित है। सरकारी नौकरी काजल की कोठरी के समान है और उस काजल की कोठरी से सम्मान पुर्वक बेदाग निकल जाना अपने आप में बड़ी बात है। उन्होंने कहा कि आज का दिन बछवाड़ा की जनता हमेशा याद रखेगा।

बछवाड़ा प्रखंड के पंचायती राज पदाधिकारी के स्थानांतरण और नए पदाधिकारी के आगमन पर विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन 3विगत चार वर्षों में पंचायती राज पदाधिकारी बछवाड़ा में कार्यरत रहे और अपने कार्यकाल में निष्पक्ष व स्वतंत्र रुप कार्य करते रहे। आज प्रखंड कर्मियों के लिए खुशी और गम दोनों का दिन है। गम इस बात की है कि एक कर्तव्यनिष्ठ सुयोग्य पंचायती राज पदाधिकारी का स्थानतंरण हो रहा है तो नये पंचायती राज पदाधिकारी अपना योगदान दे रहे हैं।

बछवाड़ा प्रखंड के पंचायती राज पदाधिकारी के स्थानांतरण और नए पदाधिकारी के आगमन पर विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन 4उन्होने नये पंचायती राज पदाधिकारी का स्वागत करते हुए बछवाड़ा के विकास में अपना महत्वपूर्ण भुमिका निभाने की अपेक्षा की है। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न पंचायत के जनप्रतिनिधि व समाजसेवियों ने पंचायती राज पदाधिकारी को फुल माला,अंग वस्त्र समेत उपहार देकर सम्मान पुर्वक विदाई दी।

वही नये पंचायती राज पदाधिकारी का भी फुलमाला व अंग वस्त्र देकर स्वागत किया। विदाई के दौरान सभी जनप्रतिनिधि व समाजसेवी तथा प्रखंड कर्मीयों ने नम् आंखें से विदाई दी।मौके पर विभिन्न पंचायत से जन प्रतिनिधि व पदाधिकारी मौजूद थे।

बेगूसराय बछवाड़ा संवादाता सुजीत कुमार की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article