नालंदा: नूरसराय प्रखंड के दहपर गांव में गरजे भाजपा विधायक डॉ. सुनील कुमार, बोले- बिहार में टीएमसी जैसी होगी राजद की हालत

DNB Bharat Desk
- Sponsored Ads-

बिहार सरकार के पूर्व मंत्री एवं बिहारशरीफ विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक डॉ. सुनील कुमार ने राष्ट्रीय जनता दल पर बड़ा राजनीतिक हमला बोला है। नालंदा जिले के दहपर गांव में आयोजित एक धार्मिक समागम में शामिल होने पहुंचे डॉ. सुनील कुमार का कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया।

 इस दौरान मीडिया से बातचीत में उन्होंने राजद के भविष्य को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की। डॉ. सुनील कुमार ने कहा कि जिस तरह पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस का जनाधार कमजोर हो रहा है और पार्टी के अस्तित्व पर संकट गहराता दिख रहा है, उसी तरह बिहार में भी विधानसभा चुनाव में हार ke बाद राजद की स्थिति होने वाली है।

नालंदा: नूरसराय प्रखंड के दहपर गांव में गरजे भाजपा विधायक डॉ. सुनील कुमार, बोले- बिहार में टीएमसी जैसी होगी राजद की हालत 2 उन्होंने दावा किया कि लालू-राबड़ी शासनकाल के 15 वर्षों को बिहार की जनता भूली नहीं है और उसी का परिणाम है कि राजद लगातार राजनीतिक रूप से कमजोर होता जा रहा है। भाजपा विधायक ने कहा कि वर्ष 2005 में राजद की जो स्थिति थी, लगभग वही हालात आज फिर 2025 के विधानसभा चुनाव में हार के बाद देखने को मिल रहे हैं। उनके अनुसार विधानसभा चुनाव में मिली हार के बाद राजद पूरी तरह बिखर जाएगा और बिहार की राजनीति में उसका प्रभाव समाप्त हो जाएगा।

नालंदा: नूरसराय प्रखंड के दहपर गांव में गरजे भाजपा विधायक डॉ. सुनील कुमार, बोले- बिहार में टीएमसी जैसी होगी राजद की हालत 3डॉ. सुनील कुमार ने पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी सरकार पर भी निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि पिछले 15 वर्षों में वहां सनातन धर्म मानने वाले लोगों के साथ अन्याय हुआ है। उन्होंने दावा किया कि बंगाल में टीएमसी जिस तरह कमजोर होकर बिखर गई है, उसी तरह बिहार में राजद का भी वही हश्र होने वाला है।

डीएनबी भारत डेस्क

Share This Article