डीएनबी भारत डेस्क
बेगूसराय जिले के बरौनी आरसीएम परिवार ने शनिवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम वृक्षारोपण एवं स्वास्थ्य जनजागरण को लेकर राज आरसीएम पीयूसी सेन्टर बरौनी प्रखण्ड से आरसीसीएम की जत्था को लेकर प्रखण्ड मुख्यालय स्थित बगीचा में वृक्षारोपण कार्यक्रम किया। इस दौरान मुख्य पार्षद नगर परिषद बीहट बबीता देवी, बीस सूत्री अध्यक्ष बरौनी शंभू कुमार सिंह, बरौनी बीडीओ अनुरंजन कुमार, आरसीएम बिज़नेस के टेक्निकल एचीवर उमेश कुमार उर्फ बबलू सिंह, महिला नेत्री प्रेमलता देवी, पूर्व सरपंच सुरेन्द्र सिंह सहित अन्य गणमान्य ने संयुक्त रूप से वृक्षारोपण किया।

इस दौरान सभी आगत अतिथियों को चादर ओढ़ाकर एवं पुष्पहार पहनाकर स्वागत किया गया।इस मौके पर जदयू जिलाध्यक्ष नन्दलाल राय, मुख्य पार्षद नगर परिषद बीहट बबीता देवी, बरौनी बीडीओ अनुरंजन कुमार, बीस सूत्री अध्यक्ष बरौनी सह राज आरसीएम पीयूसी सेन्टर बरौनी प्रखण्ड मुख्यालय के संचालक शंभू कुमार सिंह, अशोक सिंह, उत्तम ठाकुर, फखरुद्दीन खान, धर्मवीर कुमार, शिवशंकर तांती, अरविन्द पासवान, विवेक पासवान, संजीत कुमार सिंह,अशोक कुमार उर्फ़ ओशो, प्रवीण कुमार, बबलू कुमार, अमर कुमार पांडेय, युवराज सिंह सहित सैकड़ों आरसीएम साथी ने कार्यक्रम को सफ़ल बनाने में अपनी अहम भूमिका निभाया।
वहीं आरसीएम परिवार का जत्था बरौनी प्रखण्ड मुख्यालय से मटिहानी प्रखण्ड क्षेत्र अंतर्गत मिडिल स्कूल पन्नापुर, उच्च माध्यमिक विद्यालय नया टोला रचियाही तथा सदर प्रखण्ड क्षेत्र अंतर्गत उच्च माध्यमिक विद्यालय कचहरी टोला रचियाही में जदयू जिलाध्यक्ष नन्दलाल राय के नेतृत्व में वृक्षारोपण कार्यक्रम चलाया। वहीं इस सम्बन्ध में जानकारी देते हुए आरसीएम परिवार के टेक्निकल एचीवर उमेश कुमार उर्फ बबलू सिंह आरसीएम परिवार ने व्यस्न मुक्त, वृक्ष वृद्धि अभियान, सम्पूर्ण शिक्षा, महिला स्वच्छता, महिला स्वावलंबन, महिला सशक्तिकरण, रक्त दाता संगठन, एम्बुलेंस को रास्ता देने के साथ साथ स्वच्छ भारत, स्वस्थ भारत, भारत की अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने में आरसीएम परिवार अपनी अहम भूमिका निभाते हुए जनजागरण अभियान चला रही है।
बेगूसराय बीहट संवाददाता धर्मवीर कुमार की रिपोर्ट