बछवाड़ा में राष्ट्रीय जनता दल के कार्यकर्ताओं ने मनाई डॉ राम मनोहर लोहिया की जयंती

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय जिले के बछवाड़ा प्रखंड क्षेत्र के रानी एक पंचायत के बैंक बाजार में गुरुवार को राष्ट्रीय जनता दल के कार्यकर्ताओं ने समाजवादी विचारक डॉ राम मनोहर लोहिया की जयंती समारोह पूर्वक मनाया।

साथ ही राजद के कार्यकर्ताओं के द्वारा लोहिया का विचार वर्तमान संदर्भ में राजद की भूमिका विषय पर संगोष्ठी किया गया। समारोह की अध्यक्षता अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष विष्णुदेव सहनी ने किया। कार्यक्रम का संचालन युवा राजद प्रदेश महासचिव कुमार रुपेश यादव ने किया। उन्होंने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि डॉ राम मनोहर लोहिया समाजवाद के महान नेता एवं पुरोधा थे।

- Sponsored Ads-

बछवाड़ा में राष्ट्रीय जनता दल के कार्यकर्ताओं ने मनाई डॉ राम मनोहर लोहिया की जयंती 2वर्तमान परिवेश में युवा नौजवान को उनके विचारों को समझना चाहिए एवं उनके विचारों को अपने अंदर संयोना चाहिए । वही राजद के जिला सचिव अरुण यादव ने कहा कि डॉ लोहिया समाजवादी नेता थे । उनके पद चिन्हों पर हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव उनके पद चिन्हों पर चलकर आज विश्व में ख्याति प्राप्त किए। इसलिए हम सभी को उनके बताए हुए मार्ग पर चलने हेतु संकल्प लेने की जरूरत है।

बछवाड़ा में राष्ट्रीय जनता दल के कार्यकर्ताओं ने मनाई डॉ राम मनोहर लोहिया की जयंती 3समारोह के दौरान उपस्थित राजद के कार्यकर्ताओं ने उनके जीवनी पर प्रकाश डालते हुए अपने अपने विचार रखे साथ ही उनके आंदोलन को भी याद किया। कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने डॉ राम मनोहर लोहिया के तैलीय चित्र पर पुष्प माला अर्पित किया। समारोह में पूर्व जिला अध्यक्ष राजद नेता रविनंदन सिंह,राजद के वरिष्ठ नेता रामेश्वरी साह, भोला दास,नरेश यादव,शंकर राय उर्फ रकतु, हरे राम महतो, गौरव कुमार दास, सुरेश सिंह,देवेंद्र चौधरी,विद्यासागर ब्रहमचारी, छोटू कुमार, विपिन राम ,सूरज कुमार, राजकुमार यादव, पीयूष कुमार, मोहम्मद मुख्तार, विकास साह समेत दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।

बेगूसराय बछवाड़ा से सुजीत कुमार की रिपोर्ट

Share This Article