छौराही में दबंगों ने जमीनी विवाद में एक व्यक्ति की गोलीमार कर दी हत्या

DNB Bharat

बेगूसराय जिला के छौराही थानाक्षेत्र अंतर्गत एकंबा पंचायत की घटना।

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय में एक बार फिर दबंगों ने जमीनी विवाद में गोली मारकर एक व्यक्ति की हत्या कर दी। घटना छौराही थाना क्षेत्र के एकंबा गांव की है। मृतक की पहचान शेखपुरा जिला के एकहरा निवासी पिंटू कुमार के रूप में की गई है। पीड़ित देव नारायण सिंह ने आरोप लगाते हुए कहा है उन्होंने कुछ दिन पूर्व एक बीघा जमीन कवाला खरीदा था जिस पर गांव के ही दबंग बृजेश सिंह और रितेश सिंह की नजर थी।

- Sponsored Ads-

जमीन खरीदने के बाद भी उन्हें जमीन पर जाने नहीं दिया जाता था एवं उन से रंगदारी टैक्स की मांग की जाती थी। बीती रात बृजेश सिंह, रितेश सिंह, सोनू कुमार एवं अन्य लोग उसके घर पर पहुंचे और अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। जिसमें दरवाजे पर सो रहे देवनारायण सिंह के संबंधी पिंटू कुमार को 3 गोली लगी और मौके पर ही उनकी जान चली गई।

हालांकि उक्त गोलीबारी की घटना में देवनारायण सिंह बाल-बाल बच गए। पीड़ित का आरोप है कि गढ़पुरा एवं छौराही थाने में आवेदन देने के बावजूद भी पुलिस ने समय रहते कार्रवाई नहीं की एवं दबंगों के प्रभाव में बने रहे। जिस वजह से इस घटना को अपराधियों ने अंजाम दिया है। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्यवाई में जुट गई है।

बेगूसराय संवाददाता सुमित कुमार बबलू

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article