गिरिराज सिंह का राहुल गांधी पर तीखा हमला: ‘बैलेट की जगह बुलेट से सत्ता हासिल करना चाहते हैं राहुल’

DNB Bharat Desk

राहुल गांधी अब व्याकुल भारत हो गए हैं और बैलेट की जगह बुलेट से सत्ता हासिल करना चाहते हैं। उक्त बातें बेगूसराय के सांसद सह केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह ने एक मीडिया बयान जारी कर कहा है।

- Sponsored Ads-

 साथ ही साथ उन्होंने पूरे विपक्ष को लपेटे में लेते हुए कहा कि आज दुनिया के कई देशों में छात्रों के द्वारा आंदोलन किये जा रहे हैं लेकिन किसी भी देश का विपक्ष लंगूर की तरह उनके समर्थन में उछल कूद नहीं कर रहा। लेकिन भारत में राहुल गांधी एवं पूरा विपक्ष नरेंद्र मोदी को नीचा दिखाने के लिए अब छात्रों का सहारा लेने से भी बाज नहीं आ रहा है । 

गिरिराज सिंह का राहुल गांधी पर तीखा हमला: 'बैलेट की जगह बुलेट से सत्ता हासिल करना चाहते हैं राहुल' 2वहीं उन्होंने कहा कि जामिया मिलिया के जितने भी लोग हैं यह वही लोग हैं जो आतंकवादी के पक्ष में रात्रि के 2:00 बजे कोर्ट खुलवाने की बात करते हैं एवं खड़े हो जाते हैं। आज नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता सिर्फ भारत ही नहीं  बरन पूरे विश्व में दिख रहा है और यह बातें विपक्ष को हजम नहीं हो रही और विपक्षी तरह-तरह के हथकंडे अपना रहा है ।

 उन्होंने कहा कि यह वही लोग हैं जो सी ए ए के विरोध में खड़े होते हैं। लेकिन भारत की जनता अब सारी बातें देख और समझ रही है और इसका जवाब भी जनता के द्वारा मिल रहा है। 

डीएनबी भारत डेस्क

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article