कोसुक नदी में SDRF का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी।
डीएनबी भारत डेस्क

दीपनगर थाना क्षेत्र के कोसुक गांव स्थित सनबीम सेंट्रल स्कूल से आठवीं कक्षा के छात्र आनंद राज के रहस्यमयी ढंग से लापता होने से हड़कंप मच गया है।
छात्र अथमलगोला के बूढ़रा गांव निवासी आलोक राज का पुत्र आनंद राज है, जो स्कूल के हॉस्टल में रहकर पढ़ाई करता था।जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को दुर्गापूजा की छुट्टी समाप्त होने के बाद परिजन उसे हॉस्टल में छोड़कर गए थे। कुछ ही घंटे बाद परिजनों को सूचना मिली कि आनंद राज कोसुक नदी में डूब गया है।
इसके बाद परिजनों ने स्कूल प्रबंधन पर हत्या कर शव गायब करने का आरोप लगाया। हालांकि, इसकी पुष्टि नहीं हुई है।घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने करीब पांच घंटे तक राजगीर-बिहारशरीफ मुख्य मार्ग जाम रखा। मामले में लव ट्रायंगल की चर्चा भी सामने आ रही है।
फिलहाल छात्र का शव बरामद नहीं हुआ है। एसडीआरएफ की टीम कोसूक नदी में तलाश कर रही है, जबकि दीपनगर पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालते हुए मामले की जांच में जुटी है।
डीएनबी भारत डेस्क
