खगड़िया अगुवानी गांव में पूर्व विवाद मामले को लेकर जमकर हुई गोलीबारी,तीन लोग घायल

DNB Bharat Desk

 

 

डीएनबी भारत डेस्क

खागड़िया परबत्ता प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत सियादतपुर अगुवानी पंचायत के अगुवानी गांव में पुर्व से विवादित मामले से बौखलाएं आरोपियों ने किया जमकर गोलीबारी, घटनाक्रम में 3 लोग हुए गोलीबारी के शिकार। वहीं गोलीबारी में जहां अगुवानी गांव निवासी शरदा प्रसाद सिंह के पुत्र पुष्पेन्द्र कुमार सिंह, पुष्पेन्द्र सिंह के पुत्र अभिषेक कुमार, मंटून सिंह के पुत्र अमन कुमार घायल हुए हैं।

खगड़िया अगुवानी गांव में पूर्व विवाद मामले को लेकर जमकर हुई गोलीबारी,तीन लोग घायल 2इतना ही नहीं मारपीट और बीच बचाव में शेष अन्य लोगों की भी घायल होने की सुचना मिल रही है। घटनाक्रम के उपरांत स्थानीय लोगों द्वारा घायलों की प्राथमिक उपचार हेतु सीएचसी परबत्ता लाया गया, जहां मौजुद चिकित्सकों द्वारा यथासंभव प्राथमिक उपचार कर स्थिति गंभीर होने को लेकर गोलीबारी में तीनों घायलों की बेहतर इलाज हेतु सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है। शेष अन्य घायलों की इलाज खबर संकलन तक जारी थी।

खगड़िया संवाददाता राजीव कुमार की रिपोर्ट

Share This Article