बेगूसराय के बुढ़ी गंडक से एक पंच का शव हुआ बरामद, परिजन में मचा कोहराम, हत्या की आंशका

DNB Bharat Desk
- Sponsored Ads-

बेगूसराय में एक सनसनी ख़ेज वारदात सामने आया है जहां एक पंच का शव बूढ़ी गंडक नदी के किनारे पुलिस ने बरामद किया है। वहीं पंच का शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। घटना मंझौल थाना क्षेत्र के कोरिया स्थित बूढ़ी गंडक नदी के पास की है। मृतक पंच की पहचान मुफस्सिल थाना अंतर्गत हैवतपुर पंचायत के कोरिया गांव, वार्ड नंबर 4 के रहने वाले रामवृक्ष चौधरी के रूप में की गई है। जो कि वर्तमान में पंचायत के वार्ड नंबर 4 के वार्ड पंच है।

घटना के संबंध स्थानीय लोगों ने बताया है कि मृतक रामवृक्ष चौधरी कल सुबह किसी काम के लिए बेगूसराय न्यायालय गए थे। लेकिन रात तक वह अपने घर वापस नहीं आए जब सुबह में बूढ़ी गंडक नदी के पास बरामद मिला है। वही लोगों ने बताया है कि लग रहा है किसी ने पांच रामवीर चौधरी की हत्या कर शव को रस्सी से बांधकर गंडक नदी के पास फेंक दिया है। हालांकि पुलिस ने जब रामवृक्ष चौधरी की तलाशी ली गई तो उसके जेब से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ।

बेगूसराय के बुढ़ी गंडक से एक पंच का शव हुआ बरामद, परिजन में मचा कोहराम, हत्या की आंशका 2

वहीं पर कुछ स्थानीय लोगों का कहना है कि मृतक राम वृक्ष चौधरी का मौत एक बहुत बड़ा रहस्यमय है। अब यह देखना है। पुलिस इसकी कब तक खुलासा कर पाती है। मौके पर मुफ्फसिल थाना की पुलिस पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय भेज दिया गया।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article