समस्तीपुर: आसमान से अचानक गिरा ‘मेड इन कोरिया’ लिखा रहस्यमयी उपकरण, इलाके में मची सनसनी

DNB Bharat Desk

समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर प्रखंड अंतर्गत बाजिदपुर बम्बैया पंचायत के वार्ड संख्या-4 स्थित बेलसंडी डीह गांव में बीते रात उस समय लोगों के बीच कौतूहल बढ़ गया, जब एक चमकता हुआ अज्ञात उपकरण अचानक जमीन पर आ गिरा।

- Sponsored Ads-

 स्थानीय निवासी बंशीधर मिश्र के दरवाजे पर गिरे इस उपकरण से निकल रही डिजिटल लाइट जैसी चमक को देखकर आसपास के लोग हैरान रह गए। देखते ही देखते घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। मिली जानकारी के अनुसार, उपकरण पर ‘मेड इन कोरिया’ लिखा हुआ था। इस वजह से लोगों के बीच इसे लेकर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं।

समस्तीपुर: आसमान से अचानक गिरा 'मेड इन कोरिया' लिखा रहस्यमयी उपकरण, इलाके में मची सनसनी 2 कोई इसे अंतरिक्ष से गिरा उपकरण बता रहा था, तो कोई इसके पीछे किसी तकनीकी गतिविधि की आशंका जता रहा था।हालांकि, शुरुआती दौर में किसी को भी इसकी वास्तविक पहचान की जानकारी नहीं थी। अज्ञात वस्तु मिलने की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई। इसके बाद पुलिस टीम गांव पहुंची और एहतियात के तौर पर उपकरण को अपने कब्जे में लेकर थाने ले गई। 

पुलिस की कार्रवाई के बाद मौके पर जुटे लोगों की उत्सुकता कुछ कम हुई। उपकरण को लेकर फैल रही आशंकाओं के बीच पुलिस ने इसके संबंध में जानकारी जुटानी शुरू की। थाने में पदस्थापित दरोगा अरसद इमाम अंसारी के अनुसार, प्रारंभिक जानकारी में यह उपकरण भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) में इस्तेमाल होने वाला रेडियोसोंड प्रतीत होता है। इस तरह के उपकरण को मौसम संबंधी आंकड़े एकत्र करने के लिए विशेष गुब्बारे के साथ वायुमंडल में भेजा जाता है। 

इसमस्तीपुर: आसमान से अचानक गिरा 'मेड इन कोरिया' लिखा रहस्यमयी उपकरण, इलाके में मची सनसनी 3सके माध्यम से तापमान, वायुदाब, आर्द्रता और हवा की गति से संबंधित जानकारी प्राप्त की जाती है। संभावना जताई गई कि ऊंचाई पर पहुंचने के बाद गुब्बारा फट गया होगा, जिसके बाद उपकरण नीचे आ गिरा।पुलिस के अनुसार, उपकरण में लगी बैटरी को निकालकर सुरक्षित कर दिया गया है। इस घटना की जानकारी संबंधित मौसम विज्ञान विभाग को भी दी गई है, ताकि उपकरण के बारे में आवश्यक जानकारी प्राप्त की जा सके। 

फिलहाल, गांव में आसमान से उपकरण गिरने की घटना चर्चा का विषय बनी हुई है। शुरुआत में रहस्यमयी नजर आने वाली इस वस्तु को लेकर ग्रामीणों में डर के साथ उत्सुकता भी देखी गई। पुलिस ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने और विभागीय जानकारी का इंतजार करने की अपील की है।

समस्तीपुर संवाददाता अफरोज आलम की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article