वीरपुर पुलिस ने 15 लीटर देशी शराब के साथ एक महिला को किया गिरफ्तार

DNB Bharat

बेगूसराय जिला के वीरपुर थानाक्षेत्र अंतर्गत सहुरी पंचायत वार्ड 02 का मामला।

डीएनबी भारत डेस्क
बिहार में शराब पीना, पीलाना, धंधा करना कानून अपराध की श्रेणी में सरकार के नियामानूसार आता है। इस नियम का उल्लंघन करने वालों के लिए शक्त कानून भी बनाए गए हैं। फिर भी लोग पीने, पीलाने धंधा करने से बाज नहीं आ रहे हैं।

इसी करी में बेगूसराय जिला अंतर्गत वीरपुर थाना क्षेत्र के विभिन्न महालों के चौकिदारों, दफादारों, सस्त्र बल के जवानों ने बुधवार को थानाध्यक्ष समरेंद्र कुमार के नेतृत्व में थाना क्षेत्र के सहुरी पंचायत के वार्ड नं 2के बिजली सहनी के घर में गूप्त सुचना के आधार पर छापे मारी 15 लीटर अबैध देशी महुआ शराब के साथ बिजली सहनी की पत्नी प्रेमा देवी को गिरफतार कर जेल भेज दिया है।

- Sponsored Ads-

इस संबंध में थाना अध्यक्ष समरेंद्र कुमार ने बताया कि गूप्त सुचना के आधार पर महिला शराब कारोबारी प्रेमा देवी को 15 लीटर शराब के साथ सहुरी स्थित घर से गिरफ्तार किया है।जिसे पुलिस अभिरक्षा में बेगूसराय न्ययालय भेज दिया गया है।

बेगूसराय वीरपुर संवाददाता गोपल्लव झा

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article