खोदावंदपुर प्रखंड मध्यान्ह भोजन प्रभारी ने क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न विद्यालयों का किया निरीक्षण

DNB Bharat

बेगूसराय जिला के खोदावंदपुर प्रखण्ड में एमडीएम प्रभारी अन्नु कुमारी ने विभागीय आदेश के आलोक में किया दर्जनों विद्यालय का निरीक्षण।

डीएनबी भारत डेस्क 
विभागीय आदेश के आलोक में प्रखंड एमडीएम प्रभारी अन्नू कुमारी ने बुधवार को उत्क्रमित मध्य विद्यालय मेंघौल कन्या सहित आधा दर्जन विद्यालयो का निरीक्षण किया । निरीक्षण के क्रम में विद्यालयों में उपलब्ध आधारभूत संरचना, शिक्षक एवं छात्रों की उपस्थिति पंजी, विद्यालय में साफ सफाई, मध्यान्ह भोजन, विद्यालय के पठन पाठन इत्यादि का निरीक्षण किया।

उत्क्रमित मध्य विद्यालय कन्या मेंघौल में मध्यान्ह भोजन बंद पाया। मध्यान्ह भोजन नहीं बनने को लेकर पूछने पर प्रभारी प्रधानाध्यापिका इंद्राणी कुमारी ने बताया कि चावल उपलब्ध नहीं होने के कारण मध्यान्ह भोजन बंद है। निरीक्षण करने पहुंची पदाधिकारी ने अबिलम्ब विद्यालय को चावल उपलब्ध करवाकर मध्यान्ह भोजन चालू करवाया।

- Sponsored Ads-

निरीक्षण के क्रम में विद्यालय में भूमि, भवन, शौचालय, चार दिवारी अभाव देखा गया। इस दौरान विद्यालय के सभी शिक्षक मौजूद थे। इसकी जानकारी देते हुए निरीक्षण पदाधिकारी अन्नू कुमारी ने बताया कि निरीक्षण में पाए गए खामी खूबी का प्रतिवेदन विभाग को भेजा जा रहा है।

बेगूसराय खोदावंदपुर संवाददाता नीतेश कुमार गौतम 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article