बरौनी में विश्व मृदा स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन

DNB Bharat

बेगूसराय जिला अंतर्गत बरौनी प्रखण्ड के सभागार में विश्व मृदा दिवस कार्यक्रम का किया गया आयोजन।

डीएनबी भारत डेस्क 

विश्व मृदा स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर सोमवार को बरौनी प्रखंड मुख्यालय स्थित ई कृषि भवन कार्यालय में कार्यक्रम का आयोजन किया गय। इस अवसर पर मुख्य अतिथि सह अंचल अधिकारी बरौनी सुजीत सुमन एवं प्रखंड कृषि पदाधिकारी विजय कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया।

- Sponsored Ads-

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अंचल अधिकारी सुजीत सुमन ने उपस्थित कृषकों से कहा कि मृदा जांच कराकर ही खेती करें। इससे भुमि का संरक्षण के साथ उर्वरा शक्ति भी बढ़ती है। वहीं बीएओ विजय कुमार सिंह बताया कि इस तरह से मृदा की जांच कर खेती करने से खेती की लागत को कम किया जा सकता है।

वहीं किसानों को मृदा स्वास्थ्य कार्ड देखने के लिए विधिवत जानकारी कृषि समन्वयक ललन पण्डित ने दिया।कार्यक्रम में प्रखंड उद्यान पदाधिकारी ज्ञानेश्वर कुमार, कृषि समन्वयक, संजय कुमार, कुमार अजय, रामविनय कुमार, एटीएम प्रीति कुमारी, किसान सलाहकार मकरंद कुमार, श्याम कुमार, राज कुमार, राकेश कुमार, कृषक बजरंगी पासवान, अजित कुमार सिंह सहित दर्जनों की संख्या में किसान उपस्थित थे।

बेगूसराय बीहट संवाददाता धर्मवीर कुमार 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article